केंद्र सरकार के बाद कई BJP शासित राज्यों ने पेट्रोल-डीजल पर VAT 7 रुपए प्रति लीटर तक घटाया, 17 रुपए तक सस्ता हुआ तेल
नईदिल्ली (ए)। केंद्र सरकार के बाद कई BJP शासित राज्यों ने भी पेट्रोल-डीजल पर वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) में 7 रुपए प्रति लीटर तक की कटौती कर दी है। असम, त्रिपुरा, मणिपुर, कर्नाटक और गोवा की सरकारों ने प्रति लीटर 7 रुपए तक वैट कटौती का ऐलान किया तो उत्तराखंड ने प्रति लीटर 2 रुपए की राहत दी है। केंद्र और राज्यों की ओर से की गई टैक्स कटौती को मिला दें तो दिवाली के दिन से असम, त्रिपुरा, मणिपुर, कर्नाटक और गोवा में पेट्रोल की कीमत 12 रुपए और डीजल की कीमत 17 रुपए कम हो जाएगी। वहीं, उत्तराखंड में पेट्रोल 7 रुपए और डीजल 12 रुपए सस्ता हो गया है। हिमाचल सरकार ने जल्द वैट घटाने की बात कही है। उत्तर प्रदेश में डीजल और पेट्रोल की कीमत 12 रुपए प्रति लीटर कम गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यालय की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है।
केंद्र सरकार ने आम लोगों को महंगाई से कुछ राहत देने के लिए बुधवार को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ट्यूटी में कटौती की। ईंधन के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 5 और 10 रुपए की कटौती की। छोटी दिवाली पर की गई इस घोषणा से ईंधन की आसमान छूती कीमतों को नीचे लाने में मदद मिलेगी और महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को भी कुछ राहत मिलेगी।
Following Hon'ble PM Shri @narendramodi Ji led central govt's decision on reduction of excise duty on petrol & diesel. #Tripura govt has also decided to reduce petrol & diesel cost by ₹ 7 from tomorrow.
— Biplab Kumar Deb (@BjpBiplab) November 3, 2021
त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब ने ट्वीट किया, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने का अनुसरण करते हुए त्रिपुरा ने भी पेट्रोल और डीजल पर 7 रुपए प्रति लीटर टैक्स घटाने का फैसला किया है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कटौती के बाद पेट्रोल और डीजल क्रमश: 12 और 17 रुपए सस्ता हो गया है। त्रिपुरा के 37 लाख लोगों को हैपी दिवाली।” इसी तरह असम, मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड की सरकारों ने भी वैट कटौती का ऐलान किया है।
Heartening to learn Central Govt decision to reduce excise duty on petrol and diesel. In consonance with the decision of Honble PM @narendramodi, I am pleased to announce that Assam Govt will also reduce VAT on petrol and diesel each by Rs 7/- with immediate effect @nsitharaman
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) November 3, 2021
हर महीने खजाने पर 1 लाख करोड़ रुपए का पड़ेगा असर
केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी में की गई अब तक की सबसे अधिक कमी है और इससे मार्च 2020 से मई 2020 के बीच पेट्रोल और डीजल पर टैक्स में 13 रुपए और 16 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि का एक हिस्सा वापस ले लिया गया है। उत्पाद शुल्क में उस समय की वृद्धि से पेट्रोल पर सेंट्रल टैक्स 32.9 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 31.8 रुपए प्रति लीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। अप्रैल से अक्टूबर के खपत के आंकड़ों के आधार पर उत्पाद शुल्क में कटौती से सरकार को प्रति माह 8,700 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान होगा। उद्योग सूत्रों के अनुसार इससे सालाना आधार पर एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का असर पड़ेगा।















