संस्कृति मंत्रालय ने नेताजी के जीवन पर 10 मिनट के लिए एक खास ड्रोन शो तैयार किया था, यह विशेष ड्रोने शो 9 से लेकर 11 सितंबर तक दिखाया जाएगा, ये ड्रोन शो रात के 8 बजे तक दिखाया गया….
नईदिल्ली (ए)। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा आज इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित एक ड्रोन शो का आयोजन किया गया. स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और विरासत को प्रदर्शित करते हुए इंडिया गेट परिसर के ऊपर ड्रोन शो के जरिये आसमान जगमगा गया. आसमान में ड्रोन के जरिये नेताजी सुभाष चंद्र बोस की संघर्ष गाथा को लोग टकटकी लगाए देख रहे थे. केंद्रीय राज्य मंत्री और एनडीएमसी अध्यक्ष मीनाक्षी लेखी भी इस ड्रोन शो के दौरान वहां मौजूद रहीं।
मीनाक्षी लेखी ने इस शानदार ड्रोन शो की तारीफ करते हुए कहा कि वह इस ऐतिहासिक पर पर मौजूद होने के लिए अपने आप को गौरवान्वित महसूस करती हैं. देश का इतिहास हम सब के आगे है. उन्होंने कहा कि जिन सिद्धांतो के लिए हमारे पूर्वजों ने इतनी कठिन तपस्या की और अपने जीवन को न्यौछावर किया, आज उन्हें श्रद्धांजलि देने का मौका मिला।
नेताजी पर आधारित ड्रोन शो बता दें कि संस्कृति मंत्रालय ने नेताजी के जीवन पर 10 मिनट के लिए एक खास ड्रोन शो तैयार किया था. शो के लिए कुल 250 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया. इसमें नेताजी के जीवन और विरासत को दिखाया गया. यह विशेष ड्रोने शो 9 से लेकर 11 सितंबर तक दिखाया जाएगा. ये ड्रोन शो रात के 8 बजे तक दिखाया जाएगा. लोगों के लिए ड्रोन शो में एंट्री बिल्कुल मुफ्त रखी गई है. शुक्रवार को पहले दिन दिल्ली में संस्कृति मंत्रालय द्वारा इंडिया गेट पर ड्रोन शो का आयोजन किया गया. इस दौरान इंडिया गेट के ऊपर ड्रोन के जरिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की छवि बनाई गई. वहां देशभक्ति के भरे गानों के बीच नेताजी की छवि से आसमान जगमगा उठा।
पीएम ने नेजाती की मूर्ति का किया अनावरण बता दें कि गुरूवार को ही प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन किया था. गौरतलब है कि जिसके बाद राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ किया गया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 28 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया था. जिसका वजन 65 मीट्रिक टन है और जिसे ग्रेनाइट के पत्थर पर उकेरा गया है, जिसे बनाने में 26 हजार घंटे का समय लगा है. बता दें कि काले रंग के ग्रेनाइट पत्थर से निर्मित 28 फुट ऊंची यह प्रतिमा इंडिया गेट के नजदीक एक छतरी के नीचे स्थापित की गई. इस दौरान पीएम मोदी ने देश के प्रति नेताजी के बलिदान को याद करते हुए उन्हें सच्चा राष्ट्रभक्त बताया।
https://twitter.com/AHindinews/status/1568263535507181569?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1568263535507181569%7Ctwgr%5Efca06fc27e93086a88eced832d6d39d2a2600508%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Fkartavya-path-ministry-of-culture-organises-drone-show-based-on-netaji-subhash-chandra-bose-at-india-gate-2212083















