BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सूरत एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट घोषित करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

दिसंबर 2023 में सूरत एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. केंद्र सरकार ने कहा था कि इससे आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा…

सूरत (ए)। भारत सरकार ने गुजरात के सूरत एयपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित किया है. संयुक्त सचिव रूबीना अली ने अधिसूचना जारी कर कहा कि केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से यह निर्णय लिया है. दिसंबर 2023 में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सूरत एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

केंद्र सरकार की ओर से कहा गया था, “आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, विदेशी निवेश को आकर्षित करने और राजनयिक संबंधों पर मजबूत करने के लिए सूरत एयरपोर्ट को अंतराराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा देना सर्वोपरि है।”

सूरत एयरपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार ने नए टर्मिनल भवन के लिए 353 करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी. नई इमारत में 20 चेक-इन काउंटर, पांच एयरोब्रिज, 13 इमिग्रेशन काउंटर और पांच बैगेज कैरोसेल होने की बात कही गई थी. यह टर्मिनल भवन सूरत शहर का प्रवेश द्वार है, इसलिए इसे स्थानीय संस्कृति और विरासत के अनुरूप डिजाइन किया गया है।

यह पीक समय के दौरान एक बार में 1800 यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा. योजना के अनुसार सूरत एयपोर्ट पर चार पहिया वाहनों, टैक्सियों, बसों, बाईक के लिए एक बड़ी पार्किंग बनाई गई है. इसके अलावा कर्मचारियों और वीआईपी के लिए अलग पार्किंग भी बनाई गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र ने 17 दिसंबर 2024 को सूरत एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया था. इस दौरान उन्होंने घूमते हुए नए टर्मिनल भवन का अवलोकन किया था. उन्होंने कहा था, “सूरत में नया टर्मिनल भवन, शहर के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का प्रतीक है. यह अत्याधुनिक सुविधा न केवल यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाएगी, बल्कि आर्थिक विकास, पर्यटन और हवाई संपर्क सुविधा को भी बढ़ावा देगी।”

Related Posts