BREAKING

छत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्डविविध

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, शहीद जवानों को देंगे श्रद्धांजलि, घायल जवानों से करेंगे मुलाकत

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। गृह मंत्री शाह सुकमा-बीजापुर सीमा पर जा सकते हैं. यहां सुरक्षाकर्मियों और जवानों के बीच शनिवार को भीषण मुठभेड़ हुई थी। 22 जवानों की शहादत इस एनकाउंटर में हुई है और 31 घायल हैं. अमित शाह शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे और घायलों से मुलाकात करेंगे।

अमित शाह का कार्यक्रम

  • 10.30 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे।
  • पुलिस लाइन में जवानों को श्रद्धांजलि देंगे।
  • मुख्यमंत्री और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे
  • शाह 1 बजे बासागुड़ा सीआरपीएफ कैंप पहुंचेगे।
  • 2 बजे हेलीकॉप्टर से जगदलपुर रवाना, घायल जवानों से मुलाकात करेंगे।
  • रायपुर में भर्ती जवानों से भी मुलाकात करेंगे.
  • शाम को दिल्ली लौट जाएंगे।

बीजापुर के शहीद जवानों को आज जगदलपुर में श्रद्धांजलि दी जाएगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई मंत्री इसमें शामिल होंगे. सीएम भूपेश बघेल सुबह 9:45 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे, जिसके बाद वे सुबह 10 बजे शहर के पुलिस लाइन में बीजापुर नक्सल हमले के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे. श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद शहीदों को गृह ग्राम के लिए रवाना किया जाएगा।

Related Posts