BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

केंटकी शहर में ट्रेन पलटने की वजह घातक रसायनों का हुआ रिसाव, शहर में इमरजेंसी की घोषणा

केंटकी शहर में लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है जबकि कई लोगों को इलाके से निकाल जा रहा है…

नईदिल्ली (ए)। अमेरिका के केंटकी शहर में एक ट्रेन पलटने की वजह घातक रसायनों को रिसाव हो गया. शहर के गवर्नर एंडी बेशियर ने बुधवार को हुए इस हादसे की वजह से शहर में इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। हादसे की वजह से ट्रेन के 16 डिब्बे पटरी ने उतर गए है. ट्रेन को दो डिब्बों में मॉल्टन सल्फर रखा था, जिसमें हादसे के वक्त आग लग गई. अमेरिका न्यूज़ चैनल एबीसी के मुताबिक, मॉल्टन सल्फर में आग लगने की वजह से सल्फर डिऑक्साइड निकलता है।

अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की. ट्रेन का प्रबंधन देखने वाली कंपनी सीएसएक्स ने कहा है कि वह स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर हालात को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

कंपनी ने कहा, हम लगातार हालात को सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं. इस काम में हम स्थानीय अधिकारियों की मदद ले रहे हैं. हम नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं. कंपनी ने कहा कि वे हम प्रभावित इलाके में खाने के लिए स्थानीय रेस्तरां से खाना मुहैया करा रहे हैं।

शहर के गर्वनर क्या बोले? केंटकी के गवर्नर ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “हम राज्य के सभी संसाधनों का इस्तेमाल कर के लोगों की सुरक्षा का ख्याल रख रहे हैं।”

Related Posts