भिलाई। प्रदेश के प्रसिद्ध शिक्षण संस्था केपीएस ग्रुप ने स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में हजारों बच्चों का भविष्य
सवारने के बाद अब हायर एजुकेशन के क्षेत्र में कदम रखा है। कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी खम्हरिया
के बाद इसी कैंपस में अब केपीएस ग्रुप ने “कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड कामर्स” के नाम से डिग्री
कॉलेज की शुरुआत की है। जहां बी. कॉम. के अलावा बी.एस.सी. (बायो) और बी.एस. सी. (मैथ्स) कोर्स में
प्रवेश शुरू हो गया है। भिलाई में उच्चस्तरीय महाविद्यालयीन शिक्षा के लिए एक अच्छे कॉलेज की कमी महसूस की जा रही थी और इसी कारण से बच्चों को “मेट्रो शहरों” में जाकर दाखीला लेना पड़ता था।
गुरुवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कृष्णा ग्रुप्स ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन एमएम त्रिपाठी, वाइस चेयरमैन आनंद त्रिपाठी, प्रमोद त्रिपाठी, डाइरेक्टर विजय मैराल तथा वाय के कटरे ने कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड कामर्स कॉलेज उस कमी को पूरा करने की दृष्टि से प्रारंभ किया गया है। जिसमें लीक से हटकर कुछ ऐसी खूबियां होंगी जो बच्चों को ना केवल डिग्री अपितु रोजगार सुनिश्चित करने के लिए बहुत मददगार साबित होगी। केपीएस ग्रुप ने स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। अब उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी वह लगातार उन्नति के पथ पर अग्रसर है।
इसी कड़ी में कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड कामर्स कॉलेज की शुरूआत एक बड़ा कदम है। यहां हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही बनाया सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी। साथ ही छात्रों के सर्वांगीण विकास के साथ, कोरोना काल और लॉक डाउन की अनिश्चितताओं के बावजूद विद्यार्थियों के लिए अनेक नवोन्मेषी प्रयोग लगातार जारी है। इसके अलावा कॉलेज में शिक्षा से संबंधित सभी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध है।
सर्व सुविधा युक्त गणित, बॉयो और कम्प्यूटर का लैब। जहां छात्र-छात्राएं कोर्स की पढ़ाई के साथ ही नवोन्मेषी प्रेक्टीकल कर सकेंगे। जिससे उन्हें नया प्रयोग करने और सेल्फ- डेवलपमेंट का अवसर मिलेगा। डिग्री कॉलेज – विद्यार्थियों के लिए हाईटेक लाइब्रेरी बनाई गई है। हजारों पुस्तकें हैं। कोर्स और कोर्स के अलावा व्यक्तित्व विकास की सैंकड़ों पुस्तकें भी बड़ी आसानी से विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध रहेगी।
कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड कामर्स कॉलेज हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग से मान्यता प्राप्त है। इस कॉलेज में बी कॉम कम्प्यूटर के साथ ही बीएससी बायो और बीएससी मैथ्स में एडमिशन शुरू हो गया है।
प्रथम सूची जारी कर दी गई है और दूसरी सूची जारी की जाएगी। कॉलेज में सीट कम हैं। और लगातार
विद्यार्थी प्रवेश के लिए आवेदन कर रहे हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं को जल्द से जल्द आवेदन करके प्रवेश लेना होगा। वरना क्लास की सीट जल्द भर जाएगी।
कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड कामर्स कॉलेज दुर्ग भिलाई सहित आपपास के जिले के छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी। क्योंकि सैंकड़ों पालकों को अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए बाहर प्रदेश भेजते हैं। लेकिन कोरोना काल में बच्चों को बाहर भेजना पालकों के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है। ऐसे में कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड कामर्स कॉलेज का खुलना छात्र-छात्राओं के साथ ही पालकों के लिए भी बड़ी राहत और सौगात है। क्योंकि अब भिलाई दुर्ग के छात्र-छात्राओं को बीएससी, बॉयो, कम्प्यूटर की पढ़ाई करने के लिए प्रदेश के बाहर जाना नही पड़ेगा। इस सर्व सुविधायुक्त कॉलेज में एडमिशन ले सकेंगे। यहां देखे वीडियो👇
https://youtu.be/4_IRfgen_wk















