BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

कुशल परम्परागत सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओ का स्वैछिक प्रमाणन योजना के तहत प्रमाण पत्र वितरण समारोह का हुआ आयोजन

रायपुर। दिनांक 13/3/2024 को कृषि उत्पाद केंद्र में पिरामल स्वास्थ्य के द्वारा अतिथि रामविचार नेताम (कृषि मंत्री छत्तीसगढ़ शासन) की मुख्य अतिथि की उपस्तिथि में परंपरागत वैद्य को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम का आरंभ पिरामल स्वास्थ्य के सदस्यों द्वारा को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

मंत्री के कार्यक्रमों से राज्य के विभिन्न जिलों से उपस्थित परंपरागत जड़ी बूटी से उपचार करने वाले वैद्ध्यो को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मंत्री ने अपनी उद्बोधन में कहा कि आप सभी अच्छा काम कर रहे हैं निस्वार्थ भाव से लोगों की स्वास्थ्य की रक्षा कर रहे हैं।

आज आपको प्रमाण पत्र देते हुए मुझे खुशी हो रही है कि आप लोगों की सेवा करते रहेंगे। इस कार्यक्रम मे QCI के द्वारा चिन्हित में संस्था CTTC एवम TDU से मौजूद रही।

पिरामल स्वास्थ् से रुपेश सिंह, वैभवी टेलर, डॉ अभिषेक, डॉ नायक, फैजल, दिग्विजय, स्मिता, सूरज सहित अन्य पिरामल के लोग शामिल हुए।

Related Posts