BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कुम्हारी निर्माणाधीन प्लाई ओवर ब्रिज दुर्घटना: रॉयल इन्फा कंस्टू लिमि० कंपनी का सिनियर इंजीनियर पीयूष पाढही गिरफ्तार; शेष आरोपियों की तलाश जारी

भिलाई। थाना कुम्हारी में घटित घटना दिनांक 09.12.2022 के
रात्रि 23.00 बजे थाना कुम्हारी क्षेत्र के नेशनल हाईवे एनएच 53 में चल रहे फलाई ओवर ब्रिज के निर्माणाधीन दुर्ग रायपुर मार्ग वाले रोड में देवांगन दंपति आजुराम देवागन 47 साल एवं निर्मला देवांगन उम्र 45 साल एव 12 वर्षीय बच्ची के साथ ग्राम जंजगिरी से विवाह कार्यक्रम से अपने निवास स्थान चंगोराभाठा रायपुर जाने के लिये निकले थे जो दुर्ग से रायपुर हाईवे क्रमांक 53 निर्माणाधीन फलाई ओवर ब्रिज स्टेशन चौक कुम्हारी के छुटे हुये
ओवर ब्रिज के स्थल से मोपेड मो०सा० से देवांगन दंपति कि गिर जाने से गंभीर चोट आने से पति पत्नि की मृत्यु हो गई थी।

उनकी 12 वर्षीय बच्ची की चोट लगने से ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जिस पर प्रार्थी टोकेन्द्र देवांगन निवासी गंडई द्वारा रिपोर्ट किये जाने से निर्माणाधीन फलाई ओवर ब्रिज के निर्माणकर्ता रॉयल इंफा कंस्टू लिमि० कलकत्ता कंपनी ठेकेदार के विरूध थाना कुम्हारी में अपराध कमांक 353 / 2022 धारा 337 304 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ० अभिषेक पल्लव के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक दुर्ग (शहर) संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी प्रभात कुमार के मार्गदर्शन में थाना कुम्हारी थाना प्रभारी सुधांशु बघेल एवं सउनि अजय सिंह
हम0 पुलिस स्टाफ के सहयोग से प्रकरण की विवेचना क्रम में निर्माणाधीन फलाई ओवर ब्रिज के निर्माणकर्ता के जिम्मेदार व्यक्तियो में रॉयल इंफा कंस्टू लिमि० कलकत्ता कंपनी के सिनियर इंजीनियर पीयूष पाढही पिता प्रणव पाढही उम्र 30 साल निवासी ग्राम उरला जिला मयुरगंज उडिसा हाल- बी०एम०शाह अस्पताल के सामने सुपेला को पता तलाश कर दिनांक 13.12.2022 को गिरफतार कर न्यायालय भिलाई-3 के समक्ष पेश किया गया है।

प्रकरण में अन्य जवाबदेह आरोपियो में रॉयल कंपनी के डायरेक्टर जितेन्द्र जैन, श्रेयांश जैन, प्रोजेक्ट हेड अनिरूध जैन, एवं प्रोजेक्ट मैनेजर संतानु मलिक का पता तलाश थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा किया जा रहा है, जो त्वरित रूप से पता तलाश कर जल्द ही आरोपियो को गिरफतार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जावेगा।

Related Posts