

भिलाई। ऋतंभरा साहित्य समिति का वार्षिकोत्सव कुम्हारी स्थित कुर्मी भवन में सम्पन्न हुआ। समिति के अध्यक्ष नारायण वर्मा ने कहा कि संस्था द्वारा दिया जाने वाला प्रतिष्टित ऋतंभरा सम्मान इस बार कुम्हारी थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष यादव को दिया जा रहा है। निरीक्षक आशीष यादव ने कोरोना काल मे मानवीय सेवा और सोशल पुलिसिंग में उत्कृष्ट कार्य किया है। समिति द्वारा निरीक्षक को साल श्रीफल तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में समाजसेवी मन्नूलाल परगनिया, कुम्हारी पालिका सीएमओ जितेंद्र कुशवाहा, समाजसेवी निश्चय वाजपेयी उपस्थित थे।









