कुमार विश्वास ने अपने आरोपों को सच बताते हुए बहुत ही तीखे अंदाज में अरविंद केजरीवाल को आत्ममुग्ध इंसान बताते हुए उनपर हमला किया. कुमार विश्वास ने कहा कि अगर उनकी औकात है तो वे सामने आये मैं प्रमाण लेकर आता हूं….
नईदिल्ली (ए)। मुझे राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, कोई हारे या जीते मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता चाहे वो बीजेपी हो, कांग्रेस हो, अकाली दल हो या आम आदमी पार्टी. पर मैंने जो कुछ कहा है वो सच है, मैंने एक पार्टी बनायी थी जो आज गलत हाथों में चली गयी है. उक्त बातें आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने आप प्रवक्त राघव चड्डा के प्रेस काॅन्फ्रेंस के बाद कही।
केजरीवाल को बताया आत्ममुग्ध इंसान
कुमार विश्वास ने अपने आरोपों को सच बताते हुए बहुत ही तीखे अंदाज में अरविंद केजरीवाल को आत्ममुग्ध इंसान बताते हुए उनपर हमला किया. कुमार विश्वास ने कहा कि अगर उनकी औकात है तो वे सामने आये मैं प्रमाण लेकर आता हूं, उनके मैसेज उनके संवाद, इस देश के लोगों को पता चलना चाहिए कि सच्चाई क्या है।
आप ने किया जवाबी हमला
इधर आप नेता राघव चड्डा ने कुमार विश्वास के आरोपों पर कहा कि मैं इन बेईमान ताकतों से कहना चाहता हूं कि पंजाब के लोग इस दुष्प्रचार में नहीं फंसेंगे. पंजाब के लोग जानते हैं कि ईमानदार अरविंद केजरीवाल और आप को रोकने के लिए बेईमान ताकतें साजिश कर रही हैं. राघव चड्डा ने कहा कि अगर उनके आरोपों में इतनी सच्चाई है तो अभी तक चुप क्यों थे, ठीक पंजाब चुनाव के वक्त उनकी नींद क्यों टूटी है।
कुमार विश्वास ने लगाये गंभीर आरोप
गौरतलब है कि कल कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल को खालिस्तान समर्थक बताया था और कहा था कि वे सत्ता के लिए अलगाववादियों का भी साथ ले सकते हैं. कुमार विश्वास ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल ने उनसे कहा था कि अगर वे पंजाब के सीएम नहीं बन पाये, तो वे आजाद सूबे के पीएम होंगे।
#WATCH | Kumar Vishwas responds when asked if he has any evidence to back his allegations against Delhi CM and AAP national convener Arvind Kejriwal pic.twitter.com/T6M78MWCAb
— ANI (@ANI) February 17, 2022
पंजाब की राजनीति में मचा हड़कंप
कुमार विश्वास द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगाये गये इन आरोपों के बाद पंजाब की राजनीति में हड़कंप मचा हुआ है. एक ओर जहां आप इन आरोपों का जोरदार ढंग से विरोध कर रही है, वहीं कुमार विश्वास अपने बयान पर अड़े हुए हैं और आज एक ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने अपने शायराना अंदाज में लिखा है- तू मगर हारकर भी हारेगा. कुमार विश्वास ने आज राज्यसभा के सीटों को लेकर की गयी सौदेबाजी की बात भी की है।
पीएम मोदी ने केजरीवाल को घेरा
कुमार विश्वास के आरोपों के बाद भाजपा और कांग्रेस आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गयी है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबोहर में चुनावी रैली के दौरान कुमार विश्वास के आरोपों पर कहा है कि कुछ लोग देश को तोड़ने का सपना पाल रहे हैं. सत्ता के लिए ये लोग देश को भी तोड़ सकते हैं, वहीं प्रियंका गांधी ने भी अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा और कहा कि इनके मंसूबे पूरे नहीं होंगे और पंजाब को पंजाबी ही चलायेंगे।















