भिलाई। किसानों के मांगों के समर्थन में सुपेला कोसानाला एवं सुपेला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नंद कुमार कश्यप एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 01 के अध्यक्ष रमा विश्वकर्मा ने मंगलवार को संयुक्त रूप से पत्रकारवार्ता लेकर जानकारी दिया कि छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों के समर्थन मूल्य में धान खरीद रही है, किसानों को ₹2500 बोनस देकर किसानों के हितों में अनेक कार्य कर रही है वहीं केंद्र की भाजपा सरकार बिना किसानों से सहमति लिए उनके खेतों में कांट्रैक्ट फार्मिंग कराने आमादा है,किसानों को गरीब करना चाहती हैं, किसानों की फसल पर एमएसपी लागू करने की मांग पूरी तरह से सही है। भिलाई शहर जिला के सुपेला ब्लॉक के खम्हरिया, जुनवानी बजरंग मंदिर से 11 फरवरी को सुबह 8:00 बजे से पदयात्रा का शुभारंभ किया जाएगा जो ब्लॉक के 18 वार्डों में प्रमुख स्थानों से पदयात्रा किया जाएगा। पत्रकारवार्ता में बीडी कुरैशी, मिरिक सिंह, नरेश सागरवंशी, मोहम्मद हसरत, विजय गुप्ता, मनीष जाग्यासी, राजेश शर्मा, लालचंद वर्मा, विजय साहू, जानकी देवी, निरंजन बिसाई, सज्जन प्रसाद दीक्षित, एम एल सोनी आदि उपस्थित थे।









