


दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्ववरा आज 22 जनवरी को प्रदेश के निर्देशानुसार जिला स्तरीय जंगी प्रदर्शन का आयोजन दुर्ग कलेक्ट्रेट में किया। भिलाई जिले के समस्त पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भागीदारी दी। भिलाई जिले के समस्त कार्यकर्ता 32 बंगले के पास एकत्रित होकर विशाल रैली के स्वरूप में मानस भवन दुर्ग पहुंचे। वहां पर राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरोज पांडे के नेतृत्व में दुर्ग एवं भिलाई जिले के हजारों कार्यकर्ता किसानों की मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए। दुर्ग कलेक्ट्रेट पहुंचे वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ आंशिक झुमा झट्की के बाद समस्त कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। राज्यसभा सांसद डॉ सरोज पांडे ने शासन एवं प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा यह सरकार जिस प्रकार किसानों के साथ, कार्यकर्ताओं के साथ यह सरकार अत्याचार कर रही है ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाला, आज किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है, 2 साल में इस सरकार ने विफलताओं और विश्वासघात का विश्व रिकॉर्ड बनाया लिया है। हमारी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से सरकार को नींद से जगाने का प्रयास कर रही है मगर सत्ता के मद में मदहोश यह सरकार किसानों की फरियाद नहीं सुन रही है। छत्तीसगढ़ के किसान आने वाले समय में इस सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने का मन बना लिया है क्योंकि जो बोना जानता है वह काटना भी जानता है। धरना स्थल पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू ने भी सरकार की विफलताओं के बारे में बताया की जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी तो किसानों के खातों में 24 घंटे के अंदर पैसा पहुंच जाता था लेकिन जब से यह सरकार सत्ता में आई है, तबसे किसानों के साथ छल और विश्वासघात कर रही है। आज भी लगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी किसानों के पैसे टुकड़े में मिल रहे हैं। धरना प्रदर्शन को अहिवारा विधानसभा के पूर्व विधायक एवं भिलाई जिला के पूर्व अध्यक्ष सांवलाराम डाहरे तथा दुर्ग जिले के अध्यक्ष डॉ शिव कुमार तमेर, भिलाई जिले के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने भी संबोधित किया। तत्पश्चात हजारों कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी तथा प्रशासन ने जमानत मुचलका पर रिहा किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चरोदा नगर निगम की महापौर चंद्रकांता मांडले, अहिवारा पालिका के अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, भिलाई जिले के उपाध्यक्ष मार्कंडेय तिवारी, संजय खन्ना, फनेंद्र पांडे, यशवंत ठाकुर, जिले के महामंत्री खिलावन साहू, विनीत बाजपाई जिले के कोषाध्यक्ष अर्जुन सचदेव, जिले के मंत्री प्रमोद अग्रवाल, पुरुषोत्तम देवांगन, टीपी सिंह, योगेश साहू, आईटी सेल जिला संयोजक संतोष सिंह, भूषण अग्रवाल, रामानंद मोर्या, राकेश पांडे, सुशील शर्मा, राजीव पांडे, रंजीत सिंह, ए एन पाढी, विजय जायसवाल, गुरजीत सिंह, अनिल सोनी, संजय शर्मा, रामब्रिज वर्मा, दिलीप पटेल, पीएन दुबे, भोला साहू, निर्भय जैन, गोपाल विष्ट, अवधेश चौहान, मंजूषा साहू, कंचन सिंह, साधीया साहू, आशा उमरे, टाटा शोभा, पुष्पा गेन्द्रे, शीतल अग्रवाल, राजीव चौबे, ए. गौरीशंकर, बिनोद पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।









