आधी रात को किया था my traders अर्जूनी से तेल टीन की चोरी…आरोपियों ने घर के कमरे मे रखा था तेल टीन छुपा कर पुलिस ने किया बरामद…आरोपियों के कब्जे से 01 नग बोलेरो पीकप कीमती 6,00,000/- रूपये एवं 59 नग तेल टीन कीमती 90,000/- रूपये कुल 6,90,000/- रूपये को किया जप्त…
राजनांदगांव। दिनांक 09.07.2024 को पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा पुलिस अनु. अधि. डोंगरगांव दिलीप सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी डोंगरगांव, निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व मे थाना डोंगरगांव क्षेत्रों मे जुआ, शराब, चोरी के गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
दिनांक 03.07.24 को प्राथी ने थाना आकर ग्राम अर्जुनी मे स्थित किराना दुकान जिसे अपने साझेदारी सहयोगी के साथ मिलकर संचालन करता था कि दिनांक 03.07.24 को रात्रि 12.00 बजे तक दुकान की निर्माण कर सभी कामगार व प्रार्थी के घर चले जाने के बाद चोरों के द्वारा रात्रि मे सुनशान की फायदा उठाते हुये दुकान के शटर को उखाड़ कर रखे विभिन्न प्रकार के कंपनियों के तेल जिसे दुकार मे बिक्री करने हेतु रखा था, चोरी कर ले गये, कि रिपोर्ट पर अप. कायम कर विवेचना मे लेकर , थाना डोंगरगांव के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये संदेहीयों से पुछताछ व क्षेत्रातर्गत मुखबीर मामुर कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश मे जुट गई।
इसी दौरान मुखबीर से सुचना मिला कि एक व्यक्ति जो अपने गांव ग्राम नागरकोहरा, ओपी चिचोला मे तेल की टीन को सस्ते दामों मे देने व अपने पास बहुत सारा तेल का टीन होने की बात कर रहा है कि सुचना पर त्तकाल सउनि विजय साहू के नेतृत्व मे पुलिस टीम गठित कर, हमराह मौके गवाहान को साथ लेकर ग्राम नागरकोहरा मे राकेश कुमार साहू पिता लखनलाल साहू, उम्र- 28 साल, पता- नागरकोहरा, ओपी चिचोला, जिला राज0 के घर दबीश दिया जहां आरोपी पुलिस की भनक लगने से भागने के फिराक मे था।
राकेश कुमार साहू को पकड़कर कड़ाई से पुछताछ करने पर चार लोग मिलकर चोरी की घटना को दिनांक घटना समय को अंजाम देना स्वीकार कर मेमोरेण्डम कथन मे चोरी के माल मे से अपने पास रखे 19 नग तेल टीन को बरामद कराकर अन्य तीन आरोपी 1 सुरज कुमार कोसरे पिता भुषण कोसरे, उम्र- 20 साल, 2. महेश कुमार उर्फ महेशु साहू पिता लोकनाथ साहू, उम्र- 24 साल 3 राकेश कुमार निर्मलकर ग्राम तिलईरवार का के संबंध मे बताने से सुरज कुमार कोसरे एवं महेश कुमार के घर रेड कार्यवाही किया जहां आरोपीयों के द्वारा चोरी के तेल टीन को घर अंदर के कमरे मे छुपा कर रखा था, दोनो आरोपी चोरी के माल को खपाकर अन्य राज्य भागने की योजना बना रहे थे।
जिससे पकड़कर घटना के संबंध मे पुछा जो घटना कारित करना स्वीकार किये जाने से ग्राम तिलईरवार मे आरोपीयों के पास से घटना मे प्रयुक्त वाहन 01 नग बोलेरो पीकप क्रमांक CG08AR6420 कीमती 6,00,000/- रूपये एवं 40 नग तेल टीन कुल तेल टीन 59 नग कीमती -90,000/- कुल जुमला रकम 6,90,000/- रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया आरोपी सुरज कोसरे एवं महेश कुमार साहू को दिनाक 08.07.24 के 16.30 एवं 18.20 बजे गिर. किया गया , एवं राकेश कुमार साहू निवासी नागरकोहरा को दिनांक 09.07.24 को गिर. किया गया ,आरोपी राकेश निर्मलकर घटना दिनांक समय से फरार है, फरार आरोपी की पता तलाश जारी है जिसे मिलने पर गिर0 की जायेगी।
गिर0 आरोपियों के परिजनों को गिर0 की सुचना दी गई है। आरोपियों का जुर्म अजमानतीय होने से माननीय न्यायालय ज्युडिशियल रिमांड पर पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही मे थाना डोंगरगांव से निरी0 उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व मे सउनि विजय साहू, आर0 390 जितेश साहू, आर. 1507 राकेश कुमार साहू, आर. गौरव शेंडे, का विशेष भुमिका रही है।
















