BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

काशी से पीएम मोदी देशभर के करोड़ों किसानों को देंगे अरबों की सौगात: बाबा विश्वनाथ का लेंगे आशीर्वाद, गंगा आरती में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री वाराणसी से पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के तहत 20,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की राशि दी जाएगी। इससे 9 करोड़ से ज़्यादा किसानों को लाभ होगा। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों के तीस हज़ार से ज़्यादा कृषि सखियों को प्रमाण पत्र भी देंगे। ये कृषि सखियां पैरा-विस्तार कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगी और साथी किसानों को खेती में मदद करेंगी। पीएम-किसान योजना की शुरूआत के बाद से केंद्र ने देश भर में 11 करोड़ से ज़्यादा किसानों को 3.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि बांटी है…

 

वाराणसी (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के पीएम के तौर पर शपथ लेने के बाद पहली अपने 18 जून को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे. उनके वाराणसी दौरा का शेड्यूल भी जारी हो गया है. पीएम 18 जून को शाम सवा चार बजे वह (पीएम) किसान सम्मान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भी शामिल होंगे। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी 18 जून को उत्तर प्रदेश और 19 जून को बिहार का दौरा करेंगे. लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र आने वाले हैं. शाम सवा चार बजे वह (पीएम) किसान सम्मान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से सेना के हेलिकॉप्टर से मेहंदीगंज स्थित जनसभा स्थल जाएंगे। वहां से लगभग छह बजे वह पुलिस लाइन ग्राउंड स्थित हेलीपैड आएंगे। फिर, सड़क मार्ग से श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करने जाएंगे। दर्शन-पूजन के बाद वह दशाश्वमेध घाट पर गंगा पूजन करेंगे और गंगा आरती में शामिल होंगे। रात आठ बजे वह दशाश्वमेध घाट से सड़क मार्ग से रात्रि विश्राम के लिए बरेका स्थित ऑफिसर्स गेस्ट हाउस जाएंगे।

प्रधानमंत्री वाराणसी से पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के तहत 20,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की राशि दी जाएगी। इससे 9 करोड़ से ज़्यादा किसानों को लाभ होगा। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों के तीस हज़ार से ज़्यादा कृषि सखियों को प्रमाण पत्र भी देंगे। ये कृषि सखियां पैरा-विस्तार कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगी और साथी किसानों को खेती में मदद करेंगी। पीएम-किसान योजना की शुरूआत के बाद से केंद्र ने देश भर में 11 करोड़ से ज़्यादा किसानों को 3.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि बांटी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विद्यापीठ स्थित निर्माणाधीन रोपवे प्रोजेक्ट के कामकाज का निरीक्षण किया था। इसलिए माना जा रहा है कि मंगलवार की रात प्रधानमंत्री भी रोपवे प्रोजेक्ट के कामकाज का स्थलीय निरीक्षण कर सकते हैं। इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर तैयारी की गई है। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय पीएमओ के स्तर से अनुमति मिलने के बाद ही लिया जाएगा।

प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर एसपीजी के अधिकारियों का दल शहर आ गया है। एसपीजी के अफसरों ने शनिवार को बाबतपुर एयरपोर्ट, बरेका स्थित ऑफिसर्स गेस्ट हाउस, मेहंदीगंज स्थित सभास्थल, दशाश्वमेध घाट और विश्वनाथ धाम का निरीक्षण कर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक की। एसपीजी के अफसरों ने कहा कि आमजन को दिक्कत न होने पाए। प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की आड़ में सुरक्षाकर्मी काशीवासियों से दुर्व्यवहार न करें। प्रधानमंत्री दशाश्वमेध घाट जब आएंगे तो उनकी सुरक्षा से संबंधित डी घेरे के बाहर आम श्रद्धालुओं को घाट की सीढ़ी पर बैठने दिया जाए। दशाश्वमेध घाट और उसके आसपास के घाटों को छोड़कर अन्य गंगा घाटों पर नौकायन प्रतिबंधित न किया जाए।

वाराणसी के राजातालाब स्थित मेहंदीपुर ग्राम में एक विशाल जनसभा के अलावा, गंगा आरती और भगवान काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन का कार्यक्रम निर्धारित है. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता जोर शोर से तैयारी में जुटे हैं. एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक प्रधानमंत्री मोदी के ग्रैंड वेलकम की तैयारी है. भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता क्षेत्रीय विधायक व पदाधिकारी अलग-अलग मार्ग पर ढोल नगाड़ों और फूलमाला के साथ प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगे।

जानकारी के अनुसार 18 जून को प्रधानमंत्री मोदी के काशी दौरे को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खास तैयारी की है. एयरपोर्ट से लेकर राजातालाब मार्ग और अन्य प्रमुख कार्यक्रम स्थलों तक प्रधानमंत्री मोदी का ढोल नगाड़ों और पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया जाएगा. हर एक पॉइंट पर भाजपा के स्थानीय नेता क्षेत्रीय विधायक, मंत्री मौजूद रहेंगे. बीजेपी के क्षेत्रीय नेताओं का कहना है कि प्रचंड गर्मी है, लेकिन इसके बाद भी प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी. तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद वह पहले काशी दौरे पर आ रहे हैं और उनका ग्रैंड वेलकम होगा. प्रधानमंत्री मोदी के खास स्वागत के लिए अलग-अलग जगह पर बड़े होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए है।

Related Posts