BREAKING

Uncategorised

कार में 36.270 किलो चांदी व बारह लाख रुपये नगदी के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

महासमुंद। बागबाहरा पुलिस के द्वारा मारुति सियाज कार क्रमांक UP 80 FN 4393 में सीट के पीछे चैम्बर बना कर छिपा कर 36.270 किलो ग्राम चांदी एवं 12,70,000 (बारह लाख सत्तर हजार) रुपये नगदी के साथ दो व्यकित को गिरफ्तार किया गया बताया जाता है कि दोनों व्यक्ति आपस मे रिश्तेदार जीजा साला है जो आगरा उत्तर प्रदेश के रहने वाले है धारा 102 जा0फौ0 के तहत जप्त किया गया।
प्रेस को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि 02 फरवरी को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि एक संदिग्ध वाहन में नगदी रकम एवं चांदी लेकर कुछ लोग खरियार रोड से महासमुन्द की ओर आ रहे है कि सूचना पर NH353 रोड थाना के सामने चण्डी मंदिर मोड़ के पास कार क्रमांक UP 80 FN 4393 की तलाशी लेने पर कार के डिक्की के अंदर बने चेम्बर के अंदर रखे कुल वजनी 36.270 किलो ग्राम चांदी तथा नगदी रकम 12,70,000 रूपये रखा मिला। वाहन में मिले उक्त नगदी रकम एवं चांदी के ज्वेलरी के संबंध में पूछताछ करने पर वाहन में बैठे व्यक्तियों का नाम पता पूछने पर अपना नाम 01. सचिन कुमार गुप्ता पिता नंद किशोर गुप्ता (30) निवासी अंसल नगर थाना ताजगंज आंगरा उत्तर प्रदेश 02. सचिन गुप्ता पिता रमेश चन्द्र (32) निवासी जंगजीत नगर थाना सदर आगरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताये। सचिन कुमार गुप्ता पिता नंद किशोर गुप्ता उसके घर में अणर्व ज्वेलर्स के नाम से चांदी की ट्रेडिंग अपने साले सचिन गुप्ता पिता रमेश चन्द्र के साथ मिलकर करना बताया तथा आगरा से लगभग 70 किलो ग्राम की ज्वेलरी को बिक्री करने हेतु उडीसा में विभिन्न ज्वेलरी शॉप में चांदी की ज्वेलरी को बिक्री कर बिक्री रकम व शेष बचे ज्वेलरी व व्यापरियों से ली कच्ची चांदी को लेकर वापस आगरा जाना बताया।
सचिन कुमार गुप्ता पिता नंद किशोर गुप्ता एवं सचिन गुप्ता पिता रमेश चंद गुप्ता को उक्त नगदी रकम तथा उन व्यापारियों से कच्ची चांदी तथा शेष ज्वेलरी के संबंध में कोई दस्तावेज नही होना लिखित में देने पर एवं अपराध के संबंध में कार के डिक्की में रखे चांदी कुल वजनी 36.270 किलो ग्राम कीमत करीब 25,38,900 रूपये नगदी रकम 12,70,000
रूपये वाहन कीमती 8,00,000 रूपये कुल जुमला 46,08,900 रूपये को
धारा 102 जा0फौ0 के तहत जप्त किया गया। गहनों एवं नगदी रकम को सीलबंद किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु)लितेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी , आरक्षक भूपेंद्र चंद्राकर, आर. एकलव्य बैस, विक्रम लहरे, मेहत्तर साहू का विशेष योगदान रहा।

Related Posts