BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कार्य मे लापरवाही करने वाले राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के कई अधिकारियों को आयुक्त ने थमाया नोटिस: प्रगति में सुधार लाने दी चेतावनी अन्यथा होगी कार्रवाई

भिलाई। भिलाई निगम के आयुक्त प्रकाश सर्वे ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अधिकारी/कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने डे एनयूएलएम के सामाजिक गतिशीलता एवं सस्थागत विकास तथा स्वरोजगार कार्यक्रम घटक की प्रगति हो कम होने पर नोटिस जारी करते हुए कार्य में सुधार लाने तथा प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त सुनील अग्रहरि ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम आयुक्त ने दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के स्वरोजगार कार्यक्रम घटक, सामाजिक गतिशीलता एवं सस्थागत विकास घटक की प्रगति देखी और प्रगति कम होने पर सहायक परियोजना अधिकारी फणींद्र बोस, मिशन मैनेजर एकता शर्मा, नलिनी तनेजा अमन पाटले, शिबा राबर्ट एवं सी.ओ. एस. एस. रिजवी को नोटिस जारी किया है। स्व सहायता समूह गठन, स्व सहायता समूह का आवर्ती निधि, क्षेत्र स्तरीय संगठन का गठन, क्षेत्र स्तरीय संगठन का आवर्ती निधि एवं शहर स्तरीय संगठन की प्रगति कम पाई गई।

गठित पात्र स्व सहायता समूहों एवं स्तरीय संगठनों का एमआईएस पर पोर्टल भी अपडेट नहीं होने पर आवर्ती निधि की प्रगति भी नगण्य मिली। इन सब कारणों से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि प्रगति में तत्काल सुधार लाते हुए सत प्रतिशत प्रगति प्राप्त करना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित किए जाने का भी उल्लेख किया गया है।

मास्क नहीं पहनने वाले 20 लोगों पर निगम की टीम ने लगाया जुर्माना: कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए चेहरे पर मास्क लगाना आवश्यक है, बावजूद लोग नियम का उल्लंघन करते हुए मास्क नहीं लगा रहे है ऐसे लोगों को पर कार्यवाही करने भिलाई निगम द्वारा मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत चौक चौराहा और बाजार क्षेत्र में मास्क नहीं लगाने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए अर्थदंड वसूला जा रहा है। सुबह और शाम दो पालियों में बनी टीम घूम-घूम कर आने जाने वाले लोगों से मास्क लगाने की अपील कर रही है। आज निगम की टीम ने 20 लोगों से 2900 रूपए का अर्थदंड वसूला और दोबारा बिना मास्क पकड़े जाने पर कानूनी कार्यवाही करने की चेतावनी दी।

भिलाई निगम क्षेत्र में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने बिना मास्क लगाए या नाक एवं मुंह को ठीक तरीके से कवर किए बिना घर से बाहर निकलने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, जिसके परिपालन में निगम में कर्मचारियों की टीम बनाई गई है। टीम निगम क्षेत्र के बाजार, सार्वजनिक स्थान और अधिक आवाजाही वाले स्थानों पर घूम घूम कर मास्क या अन्य कोई उपाय से चेहरे को कवर किए बिना निकलने वाले लोगों से अर्थदंड वूसलने की कार्यवाही कर रही है।

नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त सुनील अग्रहरि ने बताया कि मास्क चेकिंग अभियान के तहत पैदल, साईकिल, दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों को रोक-रोक कर तथा बिना मास्क लगाए बाहर निकलने वालों पर कार्यवाही की जा रही है। टीम प्रमुख बाजार एवं व्यवसायिक क्षेत्रों का निरीक्षण कर मास्क नहीं लगाने तथा मास्क को केवल दिखावे के लिए लटका कर रखते हुए निकल रहे हैं ऐसे लोगों का मुस्तैदी से निरीक्षण कर कार्यवाही कर रहे है। निगम प्रशासन सभी दुकानदारों से स्वयं अनिवार्य रूप से मास्क लगाने, बिना मास्क लगाए आने वाले ग्राहकों से लेनदेन नहीं करने की समझाइश दे रहे है।

Related Posts