बलौदाबाजार। जिले में अपराधों की त्वरित रोकथाम हेतु जिला पुलिस कप्तान प्रशांत ठाकुर द्वारा निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सुभाष दास के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय चौधरी के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार के अपराध क्र 431/19 धारा 457, 380, 34, 411, 414 भादवि, 79/2020 धारा 457,380 भादवि, 152/2020 धारा 457, 380, 34 भादवि एवं 135/2020 धारा 457, 380, 34 भादवि के आरोपीयों को रिमाण्ड में लेकर जेल भेजा गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28-29-07-2019 के दरम्यानी रात अज्ञात चोर के द्वारा प्रार्थी के दुकान बजरंग मोबाईल पाईंट के शटर का ताला तोड़कर अंदर रखे मोबाईल फोन, मेमोरी कार्ड, ब्लू टूथ, स्पीकर को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र 341/19 धारा 457, 380 भादवि कायम कर आरोपी का लगातार पता तलाश जारी रहा। आज दिनांक को मुखबीर सूचना पर आरोपी श्याम भारती को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ किया जिसके द्वारा दिनांक 29.07.2020 को अपने साथी भारत भारती के साथ मिलकर नगर पालिका के सामने स्थित बजरंग मोबाईल दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखे मोबाईल फोन, मेमोरी कार्ड, स्पीकर, ब्लूटूथ को चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ताला तोड़ने का सब्बल, मेमोरी कार्ड तथा चोरी का मोबाईल खरीदने वाले प्रेम ध्रुव राजेन्द्र गायकवाड़ एवं नरेन्द्र भारती के पास से बरामद कर जप्त किया गया ।
इसके अतिरिक्त एक अन्य आरोपी श्याम उर्फ बौना भारती से सघन पूछताछ पर बताया गया कि दिनांक 29.01.2020 के दरम्यानी रात को अपने साथी मोहन भारती के साथ मिलकर भांठागांव में स्थित प्रार्थी के फार्म हाउस के अंदर घुसकर लोहे का छड़, बाल्टी, गैंती एवं रांपा को चोरी करना बताया तथा दिनांक 21.02.2020 के रात्रि को अपने साथी मोहन भारती बालाराम भारती उर्फ अजित के साथ मिलकर सिलसिलेवार ग्राम बड़े भरसेला में प्रार्थी बिरझू सोनवानी के मकान के ताला को तोड़कर घर के अंदर से 75 किलोग्राम चांवल एवं नगदी 5000रू को चोरी किए तथा ग्राम रसेड़ा में प्रार्थी रूपेश जायसवाल के किराना दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसकर दुकान में रखे शक्कर, तेल, गुटखा, सिगरेट को चोरी करना भी स्वीकार किए कि प्रकरण से संबंधित आरोपीयों को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर चोरी की मशरूका तथा अपराध में प्रयुक्त मोटरसायकल बिना नंबर की हीरो एफ एफ डिलक्स एवं ताला तोड़ने के औजार को बरामद कर जप्त किया गया है। चोरी के कुल 04 प्रकरणों में 06 आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में सउनि नरेन्द्र मारकण्डेय, प्रधान आरक्षक मोहम्मद अरशद खान, भीम साहू, देवानंद माथुर, आरक्षक अमीर राय, मोहन जांगड़े, दीपक साहू एवं सायबर सेल बलैदाबाजार का विशेष योगदान रहा।
आरोपीगण
- श्याम भारती उर्फ बौना पिता राजू भारती उम्र 32 वर्ष निवासी भैंसापसरा बलौदाबाजार
- प्रेम ध्रुव पिता रामलाल ध्रुव उम्र 34 वर्ष निवासी भैंसापसरा बलौदाबाजार
- राजेन्द्र गायकवाड़ उर्फ राजा पिता रामलाल गायकवाड़ उम्र 24 वर्ष निवासी लांजा थाना खरोरा जिला रायपुर
- नरेन्द्र भारती उर्फ नंदु पिता शेखर भारती उम्र 20 वर्ष निवासी छेरकापुर थाना पलारी
- मोहन भारती पिता विष्णु भारती उम्र 29 वर्ष निवासी भैंसापसरा बलौदाबाजार
- बालाराम उर्फ अजित भारती पिता पवन भारती उम्र 32 वर्ष निवासी भैंसापसरा देवार पारा बलौदाबाजार









