BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

कामनवेल्थ गेम्स में 200 स्वर्ण पदक जीतने वाला चौथा देश बना भारत: 61 मेडल के साथ भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का सफर समाप्त, देखे किस देश ने कितने पदक जीते

भारत कॉमनवेल्थ गेम्स में 200 गोल्ड मेडल जीतने वाला चौथा देश बन गया है, पीवी सिंधू के महिला एकल बैडमिंटन में गोल्ड मेडल जीतते ही भारत इस मुकाम पर पहुंच गया, इस साल भारत ने 22 स्वर्ण पदक अपने नाम किये, हालांकि 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 38 स्वर्ण पदक जीते थे, दिल्ली में वह आयोजन हुआ था…

 

नईदिल्ली (ए)। बैडमिंटन महिला एकल के फाइनल में पीवी सिंधू की जीत के साथ ही भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में सोमवार को अपना 200 वां स्वर्ण पदक हासिल किया. बर्मिंघम खेलों में भारत ने 22 स्वर्ण जीते जिससे उसके कुल स्वर्ण पदकों की संख्या 203 हो गयी. सिंधू के बाद बैडमिंटन के पुरुष एकल में लक्ष्य सेन जबकि पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी और चिराग सेन की जोड़ी ने स्वर्ण जीता. अचंता शरत कमल ने इसके बाद टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदकों की कुल संख्या के मामले में ऑस्ट्रेलिया (1003 स्वर्ण पदक) शीर्ष पर है जबकि इंग्लैंड (773) दूसरे और कनाडा (510) तीसरे स्थान पर है. राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने पहला स्वर्ण 1958 में जीता था. यह स्वर्ण महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह ने जीता था. भारत ने इसके बाद हर राष्ट्रमंडल खेलों (1962 और 1986 में भाग नहीं लिया) में स्वर्ण पदक जीता है. इस मामले में दिल्ली में 2010 में हुए राष्ट्रमंडल खेल भारत के लिए सबसे सफल रहे हैं जिसमें उसने 38 स्वर्ण पदक जीते थे।

भारत के नाम कुल 22 स्वर्ण पदक रहे जो 2018 खेलों से चार कम हैं लेकिन इस बार निशानेबाजी खेलों का हिस्सा नहीं थी. गोल्ड कोस्ट में निशानेबाजों ने सात स्वर्ण पदक जीते थे. भारतीय हॉकी टीम की ऑस्ट्रेलिया के हाथों 0-7 से हार के कारण हालांकि खेलों का अंत निराशाजनक रहा. भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत 61 पदक अपने नाम किया और आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, कनाडा के बाद चौथे स्थान पर रहा।

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी

  • अचिंता शेउली (भारोत्तोलन) : गोल्ड मेडल
  • जेरेमी लालरिनुंगा (भारोत्तोलन) : गोल्ड मेडल
  • मीराबाई चानू (भारोत्तोलन) : गोल्ड मेडल
  • रूपा रानी टिर्की, लवली चौबे, नयनमोनी सैकिया , पिंकी सिंह (लॉन बॉल्स) : गोल्ड मेडल.
  • बजरंग पूनिया (कुश्ती) : गोल्ड मेडल
  • साक्षी मलिक (कुश्ती) : गोल्ड मेडल
  • दीपक पूनिया (कुश्ती) : गोल्ड मेडल
  • रवि कुमार दहिया (कुश्ती) : गोल्ड मेडल
  • विनेश फोगाट (कुश्ती): गोल्ड मेडल
  • नवीन मलिक (कुश्ती) : गोल्ड मेडल
  • निकहत जरीन (मुक्केबाजी) : गोल्ड मेडल
  • अमित पंघाल (मुक्केबाजी) : गोल्ड मेडल
  • नीतू गंघास (मुक्केबाजी) : गोल्ड मेडल
  • सुधीर (पावर लिफ्टिंग) : गोल्ड मेडल
  • पी वी सिंधू (बैडमिंटन) : गोल्ड मेडल
  • लक्ष्य सेन (बैडमिंटन) : गोल्ड मेडल
  • चिराग शेट्टी, सात्विक साइराज रंकी रेड्डी (बैडमिंटन) : गोल्ड मेडल
  • अचंता शरत कमल (टेबल टेनिस) : गोल्ड मेडल
  • शरत कमल, श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस) : गोल्ड मेडल
  • हरमीत देसाई, सानिया शेट्टी, शरत कमल, जी साथियान (टेबल टेनिस) : गोल्ड मेडल
  • भाविना पटेल (पैरा टेबल टेनिस) : गोल्ड मेडल
  • एल्डोस पॉल (त्रिकूद) : गोल्ड मेडलब 

 

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का 11वें दिन भी भारत के लिए शानदार रहा. भारत ने पूरे कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 61 मेडल हासिल किये. भारत के 210 सदस्यीय दल ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलो में 61 पदक जीते जिनमें एथलेटिक्स से लेकर रैकेट खेल, क्रिकेट से लेकर हॉकी, मुक्केबाजी से लेकर कुश्ती तक के पदक शामिल हैं।

भारत के 210 सदस्यीय दल ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलो में 61 पदक जीते जिनमें एथलेटिक्स से लेकर रैकेट खेल, क्रिकेट से लेकर हॉकी, मुक्केबाजी से लेकर कुश्ती तक के पदक शामिल हैं।

Medals by team
Country Gold Silver Bronze Total
Australia 67 57 54 178
England 57 66 53 176
Canada 26 32 34 92
India 22 16 23 61
New Zealand 20 12 17 49
Scotland 13 11 27 51
Nigeria 12 9 14 35
Wales 8 6 14 28
South Africa 7 9 11 27
Malaysia 7 8 8 23
Northern Ireland 7 7 4 18
Jamaica 6 6 3 15
Kenya 6 5 10 21
Singapore 4 4 4 12
Trinidad and Tobago 3 2 1 6
Uganda 3 0 2 5
Cyprus 2 3 6 11
Pakistan 2 3 3 8
Samoa 1 4 0 5
Barbados 1 1 1 3
Cameroon 1 1 1 3
Zambia 1 1 1 3
Grenada 1 1 0 2
The Bahamas 1 1 0 2
Bermuda 1 0 1 2
British Virgin Islands 1 0 0 1
Mauritius 0 3 2 5
Ghana 0 2 3 5
Fiji 0 2 2 4
Mozambique 0 2 1 3
Sri Lanka 0 1 3 4
Tanzania 0 1 2 3
Botswana 0 1 1 2
Guernsey 0 1 1 2
Dominica 0 1 0 1
Papua New Guinea 0 1 0 1
Saint Lucia 0 1 0 1
The Gambia 0 1 0 1
Namibia 0 0 4 4
Malta 0 0 1 1
Nauru 0 0 1 1
Niue 0 0 1 1
Vanuatu 0 0 1 1

Related Posts