BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

कांप्लेक्स में जुआ खेलते 11 जुआड़ी चढ़े पुलिस के हत्थे, नगद 135687 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त

जुआ के फड़ में पुलिस की बड़ी कार्यवाही…सीएमडी कालेज के सामने श्रीसांई काम्पलेक्स जुआ खेलते आरोपी चढे पुलिस के हत्थे…पुलिस की कार्यवाही 11 आरोपीयों से कुल 135687 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त…

बिलासपुर। विधान सभा चुनाव के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार सक्रिय होकर बडी-बडी कार्यवाही की जा रही है बिलासपुर पुलिस कप्तान संतोष सिंह, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल के द्वारा जुआ सट्टा पर कडी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये हैं, बुधवार को थाना प्रभारी तारबहार को मुखबीर सूचना मिली की श्रीसाई कॉम्प्लेक्स में निक्कू भंडारी नामक व्यक्ति लोगो को इकट्ठा कर जुआ खिलवा रहा है जिस पर नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप पटेल के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी विजय कुमार चौधरी के द्वारा टीम बनाकर थाना तारबहार क्षेत्र के सीएमडी कालेज के सामने श्री सांई काम्पलेक्स में जुआ खेलते जुआडियों पर तारबहार पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया।

कार्यवाही के दौरान 11 जुआडियों- 01. सौरभ शुक्ला पिता सूर्यकांत शुक्ला जूना बिलासपुर 02. नीरज पहुजा पिता धनेंद्र पाहुजा जुना बिलासपुर 03. आशीष थवाईत पिता सुरेश थवाईत करबला रोड सिटीकोतवाली बिलासपुर 04 विकास सिंह पिता स्व. विजय सिंह निवासी मुक्तिधाम सरकण्डा बिलासपुर 05. राहुल चंद्रवंशी पिता जयराम चंद्रवंशी निवासी चांटीडीह सरकण्डा बिलासपुर।

06. करन मेहता पिता नरेश मेहता निवासी सीपत चौक सरकण्डा बिलासपुर 07. विवेक ताम्रकार पिता विजय ताम्रकार निवासी जबडापारा सरकण्डा बिलासपुर 08 विशाल ताम्रकार पिता विजय ताम्रकार निवासी जबडापारा सरकण्डा बिलासपुर 09. मनीष अरोरा पिता सतीश अरोरा निवासी मुक्तिधाम सरकण्डा बिलासपुर 10. महर्षि बाजपयी पिता रतीन्द्र बाजपयी निवासी कपील नगर सरकण्डा बिलासपुर 11. विजय जायसवाल पिता स्व. प्रमोद जायसवाल निवासी ग्वाला रेस्टोरेंट सीएमडी कालेज के पास तारबाहर बिलासपुर को रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर खेलते पाये जाने पर आरोपियों से 135687 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त कर जुआ एक्ट की कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

थाना- तारबाहर, ए.पी. क.- 322 /2023, जिला – बिलासपुर (छ.ग.) धारा-3 ( 2 ) छ.ग. जी. जुआ प्रति अधि. 2022

संपूर्ण कार्यवाही में थाना तारबहार के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौधरी, उनि संजीव सिंह ठाकुर, सोनी मोतीलाल एआर, संदीप, राजेंद्र, मुरली, सालिकराम, वीरेंद्र, राहुल का योगदान रहा।

Related Posts