रायपुर। दिनांक 24.07.2024 को कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा घेराव कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम के दौरान मंडीगेट के पास मुख्य मार्ग में सभा आयोजन कर विधानसभा की ओर रवाना होगें। इस दौरान पंडरी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर आवागमन सुबह 10.00 बजे से पूर्णतः बंद किया जावेगा। इस मार्ग के बंद होने पर इस मार्ग की ओर आवागमन करने वाले नागरिकों के लिए निम्नानुसार वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।
01. बलौदाबाजार की ओर से शहर आने-जाने वाले डीपीएस स्कूल के पास नहर मार्ग से बाराडेरा-रिंग रोड नंबर 03-राजूढाबा- नेशनल हाईवे-तेलीबांधा थाना-शहर रायपुर की ओर से आवागमन कर सकते है।
02. आमासिवनी व सडडू की ओर से शहर आने-जाने वाले व्हीआईपी टर्निंग-अशोका रतन के सामने- श्रीरामनगर ओवरब्रिज- शंकर नगर चौक होकर आवागमन कर सकते है।
03. मोवा व दलदलसिवनी की ओर से शहर की ओर आने-जाने वाले मोवा ओवरब्रिज- अवंतिबाई चौक- क्रिस्टल ऑर्किड रोड- शंकर नगर चौक होकर आवागमन कर सकते है।
04. पंडरी व देवेन्द्र नगर की ओर से मोवा या दलदल सिवनी आने-जाने वाले देवेन्द्र नगर – मंडी चौक- कापा रेलवे क्रासिंग- ओवरब्रिज सर्विस रोड होकर आवागमन कर सकते है।
डायवर्सन करने वाले स्थान-
01. पंडरी कपड़ा मार्केट तिराहा से मंडीगेट की ओर सड़क बाधित रहेगा।
02. अवंति बाई चौक से मंडीगेट-पंडरी की ओर पूर्णतः बंद रहेगा।
03. मंडी गेट चौक से मेन रोड पंडरी की ओर पूर्णतः बंद रहेगा।
04. ज्ञानगंगा तिराहा, ग्राम बरौदा एवं विधानसभा ब्रिज के नीचे से डायवर्सन कर विधानसभा चौक की ओर आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।
यातायात निर्देशिका: उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के आने वाले कार्यक्रताओं के वाहनों के पार्किंग हेतु पण्डरी पुराना बस स्टैण्ड को निर्धारित किया गया है। अतः उपरोक्त कार्यक्रम में सामिल होने वाले कार्यकर्ता निम्नानुसार मार्ग का उपयोग कर आवागमन कर सकते है।
बिलासपुर की ओर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग:- भनपुरी तिराहा से फाफाडीह चौक होकर मरहीमाता चौंक से पुराना बस स्टैण्ड पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।
दुर्ग-राजनांदगांव की ओर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग:- टाटीबंध चौक से जी.ई. रोड होकर कलेक्टोरेट चौक से मल्टीलेवल पार्किंग के किनारे ऑक्सिजोन रोड होकर खालसा स्कूल से पुराना बस स्टैण्ड पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।
जगदलपुर-धमतरी-गरियाबंद की ओर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग:- बोरियाकला के पास से एक्सप्रेस-वे मार्ग होकर पण्डरी एक्सप्रेस वे के नीचे से पुराना बस स्टैण्ड पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।
महासमुंद की ओर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग:-तेलीबांधा थाना के सामने से मरीन ड्राइव आनंद नगर चौक से केनाल रोड होकर पण्डरी केनाल तिराहा से पुराना बस स्टैण्ड पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।
बलौदा बाजार की ओर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग:- सेमरिया डीपीएस स्कूल के सामने नहर मार्ग से नरदहा, बाराडेरा होकर पिरदा चौक रिंग रोड नम्बर-3, राजू ढ़ाबा से राष्ट्रीय राजमार्ग 53 होकर तेलीबांधा थाना के सामने से मरीन ड्राइव आनंद नगर चौक से केनाल रोड होकर पण्डरी केनाल तिराहा से पुराना बस स्टैण्ड पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।
















