भिलाई। भारतीय जनता पार्टी सुपेला मंडल द्वारा अध्यक्ष विजय जायसवाल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आम जनमानस से मुलाकात कर उन्हें सरकार की तमाम विफलताओं से अवगत कराया गया एवं भूपेश सरकार की वादा खिलाफी के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अपने किसी भी वादों को पूरा नहीं किया। संपूर्ण प्रदेश की जनता सरकार की निष्क्रियता से तंग आ चुकी है। ढाई वर्ष के कार्यकाल के पश्चात भी नाही प्रदेश में शराब बंदी लागू की गई ,नाही बेरोजगारों को 2500₹ प्रति महीना भत्ता दिया गया। किसानों को धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूर्ण भुगतान भी नहीं किया जा रहा है।
कानून व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। सरकार लगभग सभी मोर्चों पर पूरी तरह से फेल है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह एवं पुरुषोत्तम देवांगन, जिला मंत्री अवधेश चौहान, जिला कार्यालय मंत्री मनोज तिवारी एवं शिवसागर मिश्रा ,जिला मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा ने अपनी सहभागिता प्रदान कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से तूगेंद्र सिंह, अखिलेश वर्मा ,दीपक भोंडेकर, यशवंत पार्लेवार,गंगा सिंह राजपूत ,पिंटू पांडे के साथ-साथ राकेश नागदेव ,सुभाष कुशवाहा, रमेश ठाकुर, अनीता वर्मा, रमा राजपूत, आकाश माहेश्वरी, रूप राम साहू, विवेक अग्रवाल ,संजय शाह, सम्मत मंडावी, रंजीत ठाकुर ,अश्वनी गौतम एवं संतोष ठाकुर ने अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया।














