BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कांग्रेस पार्टी की 136 वीं स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

भिलाई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136वीं स्थापना दिवस की वार्ड 7 फरीदनगर में में मनाया गया। सर्व प्रथम प्रातः 8 बजे अय्यपा नगर के बाल उद्यान में विद्यायक महापौर देवेन्द्र यादव के उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया तत्पश्चात अय्यपा नगर के रहवासियो से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। रहवासियों को को श्रीफल और शाल वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्री अरुण सिंह सिसोदिया, प्रदेश कांग्रेस सचिव इरफान खान, भिलाई कांग्रेस जिला अध्यक्ष तुलसी साहू, एल्डरमैन मोहम्मद शादाब,नरसिंह नाथ, अरविंद राय, पार्षद सोसन लोगन, अय्यपा नगर अध्यक्ष अकील अहमद, श्रीवास्तव, शिवजी सिंह और चन्द्र नगर, शिवजी नगर, उल्लासनागर, राधिकानगर के निवासी शामिल हुए। मुरुम खदान फरीद नगर में जयप्रकाश सोनी के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा कॉंग्रेस की विचारधारा से अवगत कराया गया।

Related Posts