BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

कांग्रेस ने देश की, देशवासियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया बल्कि अपने परिवार को स्थापित करने में पूरी शक्ति लगा दी: पीएम मोदी

हरियाणा विधानसभा चुनाव के चलते गदपुरी टोल बेरियर पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली का आयोजन किया गया। अकेले पलवल जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से लोग पीएम मोदी की रैली में पहुंचे…

हरियाणा (ए)। हरियाणा के चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर हमला बोला, रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा को भारी बहुमत से जिताने का निश्चय कर लिया है। हरियाणा का तो ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि केंद्र में जिसकी सरकार रहती है, हरियाणा में भी उसी की सरकार बनती है। आपने दिल्ली (केंद्र) में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाई, अब यहां हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा सरकार बनाना आप लोगों ने तय कर लिया है।

पीएम मोदी ने कहा, उत्साह और उमंग से भरा हुआ ये दृश्य, चुनाव के नतीजों का एहसास दिला रहा है। आपके आशीर्वाद के लिए, आपके सहयोग के लिए हम आपके बहुत-बहुत आभारी हैं। पीएम मोदी ने कहा, हरियाणा में तो चुनाव अभियान चल रहा है, लेकिन आज जम्मू-कश्मीर में अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। वहां बहुत भारी संख्या में लोग लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा ले रहे हैं। मैं जम्मू-कश्मीर के सभी मतदाताओं से कहूंगा कि वे अपना वोट जरूर डालें।

हरियाणा ने हमें सिखाया है कि काम करो, मेहनत से करो। कांग्रेस का फॉर्मूला है- ना काम करो और ना दूसरों को काम करने दो। कांग्रेस की राजनीति केवल झूठे वादों तक सीमित रहती है, जबकि भाजपा की राजनीति मेहनत और परिणामों पर टिकी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, हम परिणाम पर ध्यान केंद्रित करते हैं, जबकि कांग्रेस कभी भी खुद मेहनत नहीं करती। कांग्रेस को लगता था कि 10 साल हो गए, हरियाणा वाले उन्हें थाली में परोसकर सत्ता दे देंगे। यही गलतफहमी कांग्रेस को मध्य प्रदेश में भी थी, वहां भी कांग्रेस के लोग पहले ही जीत का जश्न मनाने लगे थे। लेकिन मध्य प्रदेश की जनता ने वोटिंग के दिन कांग्रेस को दिन में तारे दिखा दिए।

पीएम मोदी बोले, यहां हरियाणा में कांग्रेस के भीतर जो कलह मची है, उसे भी यहां के लोग देख रहे हैं। कांग्रेस से सबसे अधिक नाराजगी तो दलित, पिछड़े, वंचित समाज की है। दलित समाज ने भी ठान लिया है कि वो बापू-बेटे की राजनीति को चमकाने का मोहरा नहीं बनेंगे।

पीएम मोदी बोले, कांग्रेस ने देश के लिए जरूरी हर विषय को उलझाए रखा। कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनने दिया। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में संविधान पूरी तरह से लागू नहीं होने दिया। उसने हमारी बहनों को संसद और विधानसभा में आरक्षण से वंचित रखा। उसने हमारी मुस्लिम बहनों को तीन तलाक की समस्या में उलझाए रखा। कांग्रेस ने देश की, देशवासियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया बल्कि अपने परिवार को स्थापित करने में पूरी शक्ति लगा दी।

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस की नस-नस में भ्रष्टाचार दौड़ता है। ये दलालों और दामादों की पार्टी बन गई है। कांग्रेस के राज में यहां जमीन की दलाली करने वाले मालामाल हो गए। जबकि किसान को सिर्फ 2 रुपये का मुआवजा मिला।

पीएम मोदी ने कहा, आज कांग्रेस यहां एमएसपी को लेकर बड़ी बड़ी बातें कर रही है। लेकिन कांग्रेस की सरकार यहां सिर्फ 3-4 फसलों पर एमएसपी देती थी। जबकि भाजपा सरकार 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर कर रही है। पिछले 8 सीजन में एमएसपी के रूप में यहां के लाखों किसानों को 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में मिली है।

Related Posts