BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

कांग्रेस को वोट देना पाकिस्तान को वोट देने जैसा, भाजपा सांसद नवनीत राणा के बयान पर विवाद के बाद केस दर्ज

जहीराबाद में नवनीत कौर राणा ने कहा था कि मैं यहां इसलिए आई हूं ताकि कांग्रेस का विरोध किया जा सके. वह लगातार तेलंगाना में रैलियां कर रही हैं…

शादनगर (ए)। बीजेपी सांसद नवनीत कौर राणा के खिलाफ चुनाव आयोग की शिकायत पर तेलंगाना में केस दर्ज किया गया है. चुनाव आयोग के अधिकारियों की शिकायत के आधार पर शादनगर पुलिस स्टेशन में नवनीत राणा के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. उनके खिलाफ अनुचित टिप्पणी करने को लेकर कार्रवाई हुई है. जहीराबाद में नवनीत ने कहा था कि कांग्रेस को वोट देना पाकिस्तान को वोट देने जैसा है. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने इन टिप्पणियों को गंभीरता से लिया है।

दरअसल, नवनीत राणा जहीराबाद लोकसभा क्षेत्र के संगारेड्डी में बीजेपी उम्मीदवार बीबी पाटिल के लिए प्रचार करने पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस को घेरा और पाकिस्तान संग उसके कनेक्शन को लेकर बात की।

उन्होंने यहां तक कहा कि लालू प्रसाद यादव जैसे लोग संविधान को खत्म करने की बात कर रहे हैं. नवनीत ने यहां पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एससी और एसटी समुदाय को सम्मान दिया है।

बीजेपी सांसद ने कहा, “पिछले पांच वर्षों में, मैंने बीबी पाटिल को उनके निर्वाचन क्षेत्र में काम करते देखा है. बीजेपी का 400 पार का टारगेट पूरा होगा और 400 में से एक सीट जहीराबाद होगी.” उन्होंने कहा, “कांग्रेस को वोट देने का मतलब पाकिस्तान को वोट देना है और उसी का विरोध करने के लिए मैं जहीराबाद आई हूं।”

नवनीत ने कहा, “अगर कोई संविधान खत्म करने की बात करता है, तो वो लालू प्रसाद यादव जैसे लोग हैं. अब हमें यह बात किसी को बताने की जरूरत नहीं है, लेकिन हमारी राष्ट्रपति एक आदिवासी महिला हैं जो देश के सर्वोच्च पद पर पहुंची हैं. पीएम  ने एससी और एसटी को सम्मान दिया है.”

Related Posts