भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई में तिरंगे के अपमान का मामला प्रकाश में आया है, जिसकी शिकायत भाजपा केम्प मण्डल अध्यक्ष अनिल सोनी द्वारा छावनी थाना प्रभारी को किया गया है। भाजपा केम्प मण्डल अध्यक्ष द्वारा दिये गए शिकायत में कहा गया है कि जोहन सिन्हा नामक व्यक्ति जो कि कांग्रेस पार्टी का पूर्व पार्षद है जो कि सामूहिक रूप से तिरंगे झंडे वाला केक काटकर उत्सव मनाने वाली फोटो खिंचवाई जो कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
इससे देश के करोड़ों जनता की आस्था पर कठुराघात करने का काम हुआ है। भारत की अखंडता, एकता का प्रतीक हमारा तिरंगा झंडे का अपमान देश के किसी भी राष्ट्र भक्त को बर्दास्त नही होगी। अतः अपमान करने वाले व्यक्ति पर न्यायोचित करने की बात कही गई है। मण्डल अध्यक्ष द्वारा शिकायत पत्र के साथ केट काटने वाला फोटो भी संलग्न किया गया है।
अब देखना यह है कि छावनी पुलिस द्वारा तिरंगे झंडे का बना केक काटने वाले व्यक्ति पर कब कार्यवाही की जाती है। कार्यवाही होगी भी की नही यह बड़ा सवाल है क्योंकि प्रदेश में और शहर में कांग्रेस की सरकार है।
ज्ञात हो कि जिस कांग्रेस के पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा की शिकायत छावनी थाना में कई गई है उनका 02 जनवरी को जन्मदिन था। यह केक उसी दिन का बताया जा रहा है। आगे देखते है पुलिस जांच कर किस तरह का कार्यवाही करते है। भाजपा केम्प मण्डल अध्यक्ष ने शिकायत की प्रतिलिपि दुर्ग पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक को भी दी है।
शिकायत की जांच करने के बाद कार्यवाही की जाएगी- संजय ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)
देखे शिकायत और फोटो…
















