कांकेर। जिला स्तरीय कोर कमेटी की बैठक पश्चात कलेक्टर के.एल. चौहान ने चिकित्सा अधिकारियों के साथ आदर्श आवासीय महिला महाविद्यालय में बनाये गये क्वारेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया एवं उपलब्ध सुविधाओं- किचन, पेयजल, शौचालय, बेड इत्यादि की जानकारी ली। कक्षों का अवलोकन किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उईके ने बताया कि क्वारेंटाइन सेंटर में 112 बेड लगाये गये है तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है।






