एचडीबी फाईनेस सर्विसेस कपनी में राशि 2,91,300/- रूपया का धोखाधडी करने में शामिल था…कार्य के दौरान दिनांक 27.09.2024 एवं 30.09 2024 को तीनों आरोपी मिलकर कस्टमरो से कुल कलेक्शन राशि 2,91,300/- रूपया का रशीद काटकर कलेक्शन राशि को फाइनेन्स कंपनी में जमा ना कर के स्वंय रख कर कंपनी के रकम को गबन किये…
कांकेर। दिनांक 12.03.2025 नरेश जेठवा पिता चिमनलाल जेठवा उस 44 वर्ष निवासी लालबाग जगदलपुर ने लिखित आवेदन पेश किया कि एच.डी.बी. फायनेस सर्विस कंपनी ब्रांच कांकेर में आरोपी राघवेन्द्र झा, नितेश बघेल तथा जितेन्द्र धारगाये की पदस्थापना थी, पदस्थापना के दौरान में कस्टमर से फायनेंस एवं कलेक्शन का कार्य करते थे, कार्य के दौरान दिनांक 27.09.2024 एवं 30.09 2024 को तीनों आरोपी मिलकर कस्टमरो से कुल कलेक्शन राशि 2,91,300/- रूपया का रशीद काटकर कलेक्शन राशि को फाइनेन्स कंपनी में जमा ना कर के स्वंय रख कर कंपनी के रकम को गबन किये है कि रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 84/2025 धारा 316(2),316(5),61(2),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचन में लिया गया था।
प्रकरण में विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी 02 आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी गई थी। फरार आरोपी राघवेन्द्र कुमार झा पिता विद्यायानंद झा उम्र 40 वर्ष निवासी शास्त्री नगर नगर निगम पूर्णिया थाना केहात जिला पूर्णिया राज्य बिहार घटना दिनांक से फरार था।
जिससे कांकेर पुलिस द्वार लगातार गिरफ्तारी हेतु पता तलाश में जुटी हुई थी व मुखबीर लगाया हुआ था जो अथक प्रयास के बाद दिनांक 26.09.2025 को जरिये मुखबिर के द्वारा बताये गये स्थान में दाबीश देकर पकडे जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम राघवेन्द्र कुमार झा पिता विद्यायानंद झा उम्र 40 वर्ष निवासी शास्त्री नगर नगर निगम पूर्णिया थाना केहात जिला पूर्णिया राज्य बिहार का बताया।
प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर एचडी बी. फाईनेस सर्विसेस कपनी में राशि 2,91,300/- रूपया का धोखाधडी करने में शामिल था, व कुल राशि 2,91,300 रूपये में से 50,000- 50,000 रूपये प्रकरण के दो आरोपियो को देना व शेष राशि 1,91,300 रूपये को स्वंय तथा परिवार में खाने-पीने में खर्च होना बताने पर दिनांक 26.09.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, के नेतृत्व में, प्रधान आरक्षक 824 कौशल साहू, आरक्षक राकेश लकडा, श्रवण ठाकूर, पूरन साहू का अहम भूमिका रहा है।
गिरफ्तार आरोपीः- 1.राघवेन्द्र कुमार झा पिता विद्यायानंद झा उम्र 40 वर्ष निवासी शास्त्री नगर नगर निगम पूर्णिया थाना केहात जिला पूर्णिया (बिहार)
















