BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

कल होगा लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग 3 बजे जारी करेंगा शेड्यूल

ईसी के ऐलान और पीसी से जुड़े सभी बड़े और अहम अपडेट्स आपको एबीपी लाइव पर मिलेंगे. आप इसके अलावा हमारे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और टीवी चैनल पर भी पल-पल के अपडेट्स पाते रहेंगे…

नईदिल्ली (ए)। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखें शनिवार (16 मार्च, 2024) को जारी की जाएंगी. चुनाव आयोग (ईसी) इनका ऐलान दोपहर तीन बजे करेगा. ईसी की ओर से इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस (पीसी) होगी, जिसमें चुनावी कार्यक्रम को लेकर पूरी जानकारी दी जाएगी.

ईसी के शेड्यूल के तहत बताया जाएगा कि लोकसभा चुनाव 2024 और कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव कब, कितने चरणों में होंगे और उनके लिए क्या बंदोबस्त किए जाएंगे. चुनाव की तारीखों के ऐलान के ठीक बाद चुनावी आचार संहिता अमल में आ जाएगी और उसकी वजह से सरकार कोई भी नए नीति या फिर फैसले की घोषणा नहीं कर सकेगी।

ईसी के ऐलान और पीसी से जुड़े सभी बड़े और अहम अपडेट्स आपको एबीपी लाइव पर मिलेंगे. आप इसके अलावा हमारे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और टीवी चैनल पर भी पल-पल के अपडेट्स पाते रहेंगे, जबकि अंग्रेजी में चुनाव की तारीखों से जुड़ी जानकारी आपको हमारी सहयोगी अंग्रेजी वेबसाइट पर मिलेगी. इस बीच, चुनाव आयोग के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक और एक्स आदि पर) पर पीसी की स्ट्रीमिंग लाइव की जाएगी, जिसे आप आसानी से देख सकेंगे।

मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून, 2024 को समाप्त हो रहा है, जबकि नई लोकसभा का गठन इसके पहले होना होगा. साल 2019 में आम चुनाव की तारीखों का ऐलान 10 मार्च को किया गया था और तब लोकसभा चुनाव सात चरणों में हुआ था. 11 अप्रैल को इसकी शुरुआत हुई थी, जबकि 23 मई को नतीजे आए थे।

Related Posts