नईदिल्ली (ए)। आईपीएल 2021 भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन यूएई और ओमान में क्रिकेट का रोमांच बरकरार रहेगा. अंतर बस इतना है कि लीग क्रिकेट के दौर से निकलकर अब ये दुनिया में टी20 की बादशाहत की जंग में तब्दील हो जाएगा. दुनियाभर के तमाम क्रिकेटर जो अबतक IPL में एक ही टीम में कंधे से कंधा मिलाकर खेलते नजर आ रहे थे अब एक दूसरे को पीछे छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. यूएई और ओमान में 17 अक्टूबर से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने जा रही है. 17 अक्टूबर को ओमान क्रिकेट अकैडमी ग्राउंड में इस टूर्नामेंट के क्वॉलिफायर राउंड का पहला मुकाबला खेला जाएगा. जबकि टूर्नामेंट के विजेता का फैसला 14 नवंबर को दुबई में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में होगा।
भारत 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महामुकाबले से इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेगा. भारत और पाकिस्तान दोनों को ही इस वर्ल्ड कप के ग़्रुप 2 में रखा गया है. शाम साढ़े सात बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाएगा।
कोविड-19 के चलते शिफ्ट हुआ टूर्नामेंट
बता दें कि 2016 में भारत में पिछला टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था. इस साल भी ये टूर्नामेंट भारत में ही आयोजित होना था लेकिन कोविड की दूसरी लहर के चलते इसे यूएई और ओमान में शिफ्ट कर दिया गया. हालांकि बीसीसीआई ही इस टूर्नामेंट का होस्ट है. मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज (वेस्टइंडीज) के सामने अपनी टाइटल को डिफ़ेंड कारने की चुनौती होगी. अगर वो इसमें सफल हो जाती है तो ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम होगी. इस खिताब को दो बार जीतने वाली भी वेस्टइंडीज दुनिया की इकलौती टीम है. आइए इस साल इस टूर्नामेंट के फ़ॉर्मैट और नियमों के बारे में जानते हैं।
इन मैदानों में खेले जाएंगे मुकाबले
इस साल टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम और ओमान क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले जाएंगे. भारत अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगा. टूर्नामेंट का फाइनल भी 14 नवंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
तीन स्टेज में खेला जाएगा टूर्नामेंट
इस साल ये टी20 वर्ल्ड कप तीन अलग-अलग स्टेज में खेला जाएगा. मेन टूर्नामेंट Super 12 फ़ॉर्मैट में खेला जाना है. जिसके लिए आईसीसी रैंकिंग के आधार पर भारत समेत आठ चोटी की टीमें पहले ही क्वॉलिफाई कर चुकी हैं. सबसे पहले Super 12 में जगह बनाने के लिए टी20 वर्ल्ड कप की पहली स्टेज में आठ टीमें क्वॉलिफायर मुकाबले खेलती नजर आएंगी. इन आठ टीमों को ग्रुप ए और ग्रुप बी में बांटा गया है।
17 अक्टूबर को मेजबान ओमान और पापुआ न्यू गिनी के बीच खेले जाने वाले ग़्रुप बी के पहले क्वालिफाइंग मुकाबले के साथ इस टूर्नामेंट की शुरुआत होगी. इसी दिन रात को स्कॉटलैंड और बांग्लादेश के बीच इसी ग़्रुप का दूसरा मैच खेला जाएगा. वहीं ग्रुप बी में आयरलैंड–नीदरलैंड और श्रीलंका–नामीबिया के बीच 18 अक्टूबर को अबू धाबी में मुकाबले खेले जाएंगे. दोनों ही ग्रुप की टॉप दो टीमें टूर्नामेंट की दूसरी स्टेज के लिए क्वॉलिफाई करेंगी।
23 अक्टूबर से शुरू होंगे Super 12 के मुकाबले
भारत को टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के साथ ग्रुप 2 में रखा गया है. क्वॉलिफायर राउंड के बाद इसमें ग्रुप बी की विजेता टीम और ग्रुप ए की रनर–अप टीम भी शामिल हो जाएंगी। वहीं ग्रुप 1 में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ़्रीका की टीम शामिल हैं. क्वॉलिफायर राउंड के बाद इसमें ग्रुप ए की विजेता टीम और ग्रुप बी की रनर–अप टीम भी शामिल हो जाएंगी।
23 अक्टूबर को ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ़्रीका के बीच Super 12 का पहला मुकाबला खेला जाएगा. वहीं 24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप 2 का पहला मैच खेला जाएगा. Super 12 का आखिरी मुकाबला भारत और क्वालिफाइंग राउंड में ग्रुप ए की रनर–अप टीम के बीच खेला जाएगा।
तीन स्टेज में खेला जाएगा टूर्नामेंट
इस साल ये टी20 वर्ल्ड कप तीन अलग-अलग स्टेज में खेला जाएगा. मेन टूर्नामेंट Super 12 फ़ॉर्मैट में खेला जाना है. जिसके लिए आईसीसी रैंकिंग के आधार पर भारत समेत आठ चोटी की टीमें पहले ही क्वॉलिफाई कर चुकी हैं. सबसे पहले Super 12 में जगह बनाने के लिए टी20 वर्ल्ड कप की पहली स्टेज में आठ टीमें क्वॉलिफायर मुकाबले खेलती नजर आएंगी. इन आठ टीमों को ग्रुप ए और ग्रुप बी में बांटा गया है।
17 अक्टूबर को मेजबान ओमान और पापुआ न्यू गिनीके बीच खेले जाने वाले ग़्रुप बी के पहले क्वालिफाइंग मुकाबले के साथ इस टूर्नामेंट की शुरुआत होगी. इसी दिन रात को स्कॉटलैंड और बांग्लादेश के बीच इसी ग़्रुप का दूसरा मैच खेला जाएगा. वहीं ग्रुप बी में आयरलैंड–नीदरलैंड और श्रीलंका–नामीबिया के बीच 18 अक्टूबर को अबू धाबी में मुकाबले खेले जाएंगे. दोनों ही ग्रुप की टॉप दो टीमें टूर्नामेंट की दूसरी स्टेज के लिए क्वॉलिफाई करेंगी।
23 अक्टूबर से शुरू होंगे Super 12 के मुकाबले
भारत को टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के साथ ग्रुप 2 में रखा गया है. क्वॉलिफायर राउंड के बाद इसमें ग्रुप बी की विजेता टीम और ग्रुप ए की रनर–अप टीम भी शामिल हो जाएंगी। वहीं ग्रुप 1 मेंवेस्टइंडीज, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ़्रीका की टीम शामिल हैं. क्वॉलिफायर राउंड के बाद इसमें ग्रुप ए की विजेता टीम और ग्रुप बी की रनर–अप टीम भी शामिल हो जाएंगी।
23 अक्टूबर को ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ़्रीका के बीच Super 12 का पहला मुकाबला खेला जाएगा. वहीं 24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप 2 का पहला मैच खेला जाएगा. Super 12 का आखिरी मुकाबला भारत और क्वालिफाइंग राउंड में ग्रुप ए की रनर–अप टीम के बीच खेला जाएगा।
10 और 11 नवंबर को खेले जाएंगे सेमीफाइनल, 14 को होगा फाइनल
इसके बाद इस टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज जी शुरुआत होगी. 10 नवंबर को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल और 11 नवंबर को दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा. जबकि टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल 14 नवंबर को होगा. 15 नवंबर को फाइनल के लिए रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है।
ये होगा पॉइंट्स सिस्टम
टी20 वर्ल्ड कप के हर मैच में विजेता टीम को दो अंक दिए जाएंगे. वहीं मैच टाई होने या नतीजा ना निकलने की स्थिति में दोनों ही टीमों को एक एक अंक दिया जाएगा. ग्रुप 1 और ग्रुप 2 से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।
भारत में कहां देख सकते हैं टी20 वर्ल्ड कप के मैच
टी20 वर्ल्ड कप के मैच आप स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स 2 पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा स्टार स्पोर्ट्स 3 पर और स्टार स्पोर्ट्स एचडी चैनल पर भी मैच का सीधा प्रसारण होगा. आप अपने मोबाइल पर डिज्नी हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर भी ये मैच लाइव देख सकते हैं. क्रिकेट फैंस टी20 वर्ल्ड कप का लुत्फ थिएटर में बड़ी स्क्रीन पर भी उठा सकेंगे. ये मैच नई दिल्ली, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद सहित 35 से अधिक शहरों के 75 से अधिक सिनेमाघरों में प्रदर्शित किए जाएंगे।
आईसीसी टी20 विश्व कप के टीम इंडिया की स्क्वॉड
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन , शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी।
टूर्नामेंट में भारत का शेड्यूल
- 24 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान
- 31अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड
- 3नवंबर: भारत बनाम अफगानिस्तान
- 5नवंबर: भारत बनाम क्वालिफायर (क्वालिफाइंग राउंड में ग्रुप बी की विजेता टीम)
- 8नवंबर: भारत बनाम क्वालिफायर (क्वालिफाइंग राउंड में ग्रुप ए की रनर–अप टीम)
सेमीफाइनल और फाइनल का शेड्यूल
- 10नवंबर: पहला सेमीफाइनल
- 11नवंबर: दूसरा सेमीफाइनल
- 14 नवंबर: फाइनल
- 15नवंबर: फाइनल के लिए रिजर्व डे।


















