रायपुर। गुरुवार को कार्यालयीन समय में राजधानी के कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह कलेक्टर परिसर के मुख्य द्वारा पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों के साथ शासन द्वारा चलाए जा रहे यातायात सुरक्षा माह में अपनी भूमिका निभाते नजर आए।इस दौरान कलेक्टर ने कलेक्ट्रेड परिसर में बिना हेलमेट लगाकर आने वाले पुलिसकर्मियों और प्रशासन के कर्मचारियों का स्वयं खड़े होकर चलाना कटवाया।
साथ ही उन्हें यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिया। कलेक्टर ने दोपहिया वाहन चालको को हेलमेट लगाने के फायदे बताएं और गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात ना करने, हेडफोन लगाकर गाड़ी ना चलाने सहित कई जानकारी देकर जागरूक किया।
कार्यवाही के दौरान कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, रायपुर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा, ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर सहित ट्रैफिक के जवान और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
देखे फोटो…
















