BREAKING

Uncategorised

कलेक्टर, SP, CEO ने किया देवभोग क्षेत्र का दौरा, क्वारेनटाइन सेन्टर के व्यवस्थाओें का लिया जायजा

गरियाबंद। कोरोना महामारी के हालातों और व्यवस्थाओं का जायजा लेने जिला कलेक्टर छत्तर सिंह देहरे , पुलिस कप्तान भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंहगे ने आज देवभोग क्षेत्र का दौरा कर हालातों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

गांव के स्कूल, पंचायत भवन आदि में क्वारेंनटाइन सेन्टर बनाया गया है प्रत्येक सेन्टर में जाकर क्वारेनटइन में रखे गये व्यक्तियों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लिये एवं दिए जा रहे भोजन, दवाई, आस-पास के साफ सफाई सहित सभी सुविधाओं की जानकारी ली और यह खास तौर पर निर्देश दिये कि अगर कोई गर्भवती महिला क्वारेनटाइन सेन्टर में है तो उसके लिये अलग से रहने और समय-समय पर ईलाज की व्यवस्था की जाये। कलेक्टर श्री डेहरे ने क्वारेनटाइन सेंटर पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों से सभी पहलुओं पर बात की और स्वयं को इस कोरोना महामारी से बचने के लिये शासन द्वारा बनाये गये निर्देशिका का पालन करने को कहा।

एसपी श्री पटेल ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों की स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और यह भी कहा की कोई भी समस्या एवं परेशानी हो तो काल करके आपनी समस्यायो के बारे में बता सकते हैै। श्री पटेल ने ड्यूटी के प्रति जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद देकर उनका हौसला बढ़ाया।

भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री पटेल को थाने जाते हुए दो वृध्द महिला मिले जिसकी शिकायत को थाना में स्वयं जाकर सुना और शिकायत की जांच कर निराकरण करने का आश्वासन दिया ।

Related Posts