BREAKING

Uncategorised

कलेक्टर सौरभ कुमार तथा एसएसपी अजय यादव की उपस्थिति में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु ब्लैक स्पॉटो पर तत्काल सुधार कार्यवाही के दिए निर्देश

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए जाने के संबंध में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर सौरभ कुमार की अध्यक्षता में रेड क्रॉस सभागार में संपन्न हुआ। उक्त बैठक मे अजय कुमार यादव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर, कमिश्नर नगर निगम रायपुर श्री मलिक, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री साहू, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सैलाब साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर एमआर मंडावी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर  सतीश कुमार ठाकुर एवं सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान यातायात पुलिस रायपुर द्वारा सुगम यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले कारणों को प्रस्ताव में रखा गया जिनमें प्रमुख रूप से जिले में अत्यधिक दुर्घटना जन्म स्थल ब्लॉक्स्पॉट में दुर्घटना के कारणों को बताया गया।

नेशनल हाईवे
नेशनल हाईवे मैं आरंग से टाटीबंध चौक तक मार्ग विभाजक को 3 फीट ऊंचा कंकरीट रोड डिवाइडर निर्माण करना।
पचपेड़ी नाका ब्रिज के नीचे सर्विस रोड चौड़ीकरण करना।
सुंदर नगर टोल प्लाजा के पास अस्थाई रोड डिवाइडर को स्थाई करना एवं प्रकाश व्यवस्था करना।

नगर पालिक निगम रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं लोक निर्माण विभाग
शहर के भीतर मरीन ड्राइव पंडरी कपड़ा मार्केट एवं तेलगानी नाका क्षेत्र में पार्किंग स्थल का निर्माण।
अनुपम नगर चौक से खम्हारडी कचना की ओर डिवाइडर बनाना।
अवंती बाई चौक में किनारे के दुकानों को हटाकर लेफ्ट टर्न फ्री करना।
मरीन ड्राइव, जय स्तंभ चौक, अनुपम नगर चौक में पुलिस सहायता केंद्र बूथ का निर्माण।
श्रीराम नगर ब्रिज के आगे अशोका टावर के सामने सड़क चौड़ीकरण एवं डिवाइडर का निर्माण।
प्रमुख बाजार क्षेत्रों में दुकानदारों ठेला व्यवसायियों द्वारा किए गए अतिक्रमण हटाने की नियमित कार्यवाही।

मल्टी लेवल पार्किंग खजाना चौक हेतु कार्य- शहीद वीर नारायण व्यवसायिक परिसर तथा घड़ी चौक के आसपास दो पहिया वाहन खड़े करने के लिए ग्रिल लगाकर मार्किंग कराना।
वह चार पहिया वाहनों के पार्किंग को प्रतिबंधित करने हेतु नो पार्किंग का बोर्ड लगाना।
कलेक्ट्रेट चौक से मल्टीलेवल पार्किंग मोड तक रोड डिवाइडर बनाना।
कलेक्ट्रेट चौक से खालसा स्कूल गेट के सामने तक नो पार्किंग जोन बनाना।

न्यू बस स्टैंड भाटा गांव के लिए यातायात व्यवस्था
भाटा गांव बस स्टैंड के प्रवेश मार्ग के सामने सर्विस रोड का चौड़ीकरण कर मुख्य मार्ग में जोड़ना।
भाटागांव अंडरपास से बस स्टैंड प्रवेश मार्ग तक नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग जोन घोषित करना।
बस स्टैंड परिसर के भीतर ऑटो स्टैंड एवं सिटी बस स्टैंड की व्यवस्था करना।
चांदनी चौक से नया बस स्टैंड परिसर तक मार्ग चौड़ीकरण करना।
भाटागांव चौक से काठड़ी मार्ग तक मार्ग विभाजन का निर्माण करना।
बैठक के दौरान कलेक्टर जिला रायपुर सौरभ कुमार द्वारा उपरोक्त सभी कार्यों को प्रमुखता के आधार पर निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Posts