BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, सोशल डिस्टेंसिंग व मांस्क का प्रयोग करने की दी हिदायत

बालोद। जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे जिला अस्पताल आईटीआई गुंडरदेही का दौरा किया। ब्लॉक गुंडरदेही के नगर पंचायत एवं कोविड-19 सेंटर में औचक दौरा नगर पंचायत क्षेत्र पहुंचते ही गुंडरदेही एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल तहसीलदार अश्वनी कुमार पूशाम नयाब तहसीलदार प्रकाश सोनी गुंडरदेही थाना प्रभारी रोहित मालेकर नगर पंचायत सीएमओ वी जे करुणा करण देव के साथ राजस्व अमला व पुलिस विभाग की टीम ने अभिनंदन किया साथ ही गुंडरदेही साप्ताहिक बाजार स्थल का दौरा किया जिलाधीश ने एतिहात बरतने सोशल डिस्टेंसिंग व मांस्क का प्रयोग करने की हिदायत दी और सभी सबजी दुकानों को खास दूरी बना कर व्यवस्थित करने को कहा जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके इसके पश्चात काफिला कोविड-19 अस्पताल के लिए रवाना हुआ अस्पताल पहुंचते ही जहां खंड चिकित्सा अधिकारी रेणुका बाला प्रसन्नो एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर जयसवाल व अधिकारी कर्मचारीयो ने अभिवादन किया और अस्पताल के विषय में चर्चा की अस्पताल के मरीजों ने भी प्रथम तल से कलेक्टर से बात की कलेक्टर ने भूतल से आईटीआई के मंच से बात करते हुए भोजन पानी साफ-सफाई एवं मरीजों को दी जाने वाली दवाइयों के विषय में जानकारी ली और संतुष्ट हुए कलेक्टर ने मरीजों से फोन पर भी बात की और हाल चाल जाना और सभी मरीजों को जल्द स्वस्थ होने के साथ शुभकामनाएं के साथ कहा हम सबको मिलकर लड़ना है कोरोना से कोविड-19 अस्पताल से बाहर आकर के बाहर आकर सभी अधिकारी कर्मचारी से नाम पद एवं विभाग सहित परिचय लिया इसी बीच थाना प्रभारी रोहित को उनके द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की तारीफ किए और विभाग को रोहित लेकर थाना प्रभारी से इंफॉर्मेशन एक्टिवेशन और कम्युनिकेशन की जानकारी लेकर कार्य करने को कहा।

Related Posts