BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह ने ली राजनैतिक दलों एवं अभिकर्ताओं की बैठक, कहा- मतगणना के दिन मतगणना स्थल में अपने निर्धारित समय पर पहुंचे

रायपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह नेे कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में मतगणना के परिपेक्ष्य में अभ्यर्थियो एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन समय का विशेष ध्यान रखें। मतगणना अभिकर्ताओं को सुबह 7ः30 बजे तक अपने निर्धारित स्थान पर पहुँच जाना चाहिए। उन्हें जो टेबल निर्धारित की गई है उस पर ही बैंठे।

उन्होंने कहा कि डाक मतपत्रों को कलेक्टोट परिसर स्थित जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम से 04 जून को सुबह 06 बजे मतगणना स्थल शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार के डाक मतपत्र गणना हॉल मे ले जाया जायेगा। साथ ही अभ्यर्थी स्वयं एवं उनके अभिकर्ता चाहें तो इस समय आ कर पूरी प्रक्रिया देख सकतें हैं। मतगणना अभिकर्ता के लिए आवेदन 01 जून तक तक लिया जाएगा। रायपुर जिले के 7 विधानसभाओं के आवेदन रिटर्निग ऑफिसर कक्ष 2 में और बलौदाबाजार, भाटापारा संबंधित एआरओ के पास जमा करेंगे।

कलेक्टर ने कहा कि मतगणना कक्ष में मोबाईल फोन, पेन ड्राइव, साइंटिफिक कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच एवं अन्य इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स प्रतिबंधित रहेगे। साथ-साथ सिगरेट, तम्बाकू, गुटका एवं आदि के उपयोग की भी अनुमति नही होगी। इसलिए इनके पाउच या पैकेट भी साथ में न रखें। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

6 स्थानों के आहाता व्यवस्थापन के लिए खुली निविदा: रायपुर जिले के आबकारी विभाग का आहाता व्यवस्थापन का निविदा खोला गया। 6 दुकानों के लिए द्वितीय निविदा आमंत्रित की गई थी, जिसके लिए कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए। समस्त निविदादाता अर्हत पाए गए।

निविदा खोलने के दौरान कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह, अतिरिक्त कलेक्टर देवेंद्र पटेल, उपायुक्त आबकारी विकास गोस्वामी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी वैभव मित्तल, आशीष सिंह, डीडी पटेल व निविदादाता उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि 10 मई 2024 को प्रथम निविदा में रायपुर जिले की 56 आहातों के विरूद्ध 50 में लाइसेंस फीस व सुरक्षा निधि जमा की गई। द्वितीय निविदा के लिए आज 6 आहातों के लिए फिर निविदा खोला गया।

Related Posts