BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पंडरी स्थित जिला अस्पताल परिसर का किया निरीक्षण, नये भवन निर्माण के लिए किया स्थल का चिन्हांकन

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पंडरी स्थित जिला अस्पताल का दौरा किया और मरीजों के परिजनों को राहत देने के लिए अस्पताल में एक नई बिल्डिंग के निर्माण के लिए स्थल का चिन्हांकन किया।

इस नए भवन के निर्माण से अस्पताल में एडमिट होने वाले मरीजों के परिजनों को सहूलियत देने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।

इस मौके पर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, सीईओ जिला पंचायत कुमार विश्वरंजन, सीएमएचओ मिथलेश कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने जल संसाधन एवं खनिज विभाग की समीक्षा बैठक ली, अवैध उत्खनन पर सख्ती के निर्देश:  कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जल संसाधन एवं खनिज विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक ली और अवैध उत्खनन एवं अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तर समिति में मोदी बायोटेक को मुख्य अभियंता स्तर से अनुमोदित ड्राइंग के आधार पर इंटेक वेल एवं पाइपलाइन भिलाई ग्राम स्थित फैक्ट्री तक निर्माण की अनुमति प्रदान की गई है।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने खनिज विभाग एवं वन विभाग को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र में अवैध उत्खनन और परिवहन पर कड़ी निगरानी रखें। साथ ही आर. टी.ओ अधिकारी को अपने क्षेत्र में अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने सभी तहसीलदार और एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से जांच करने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, सीईओ जिला पंचायत कुमार विश्वरंजन, एसडीएम रायपुर नंदकुमार चौबे, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आशीष देवांगन, उपसंचालक खनिज सी. गोलघाटे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts