BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के जनदर्शन से मिल रही बड़ी राहत, कॉल सेंटर पर की गई शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के जनदर्शन से ममता कोठारी को बड़ी राहत मिली है। लाभांडी में ममता कोठारी को जमीन है। जिसका मुआवजा प्राप्त नही हुआ था। इसी को लेकर श्रीमती कोठारी के पति किशन कोठारी ने कलेक्टर जनदर्शन में निवेदन किया। कलेक्टर ने तत्काल कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद प्रकिया में तेजी लाई गई। लगातार कार्यवाही होने से श्री कोठारी काफी खुश है और उन्होंने कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

राशन कार्ड का नहीं मिला था सॉफ्टकॉपी, कॉल सेंटर में शिकायत, तुरंत वहाट्सएप में मिला: जन समस्या निवारण कॉल सेंटर से छोटी- छोटी समस्याएं भी निराकृत होने लगी है। सुबह गुढ़ियारी निवासी संजय जानी ने राशन कार्ड के पीडीएफ नहीं मिलने की शिकायत कॉल सेंटर में की। तत्काल खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जोन क्रमाँक 1 में सम्पर्क किया और हितग्राही को राशन कार्ड की सॉफ्ट कॉपी वहाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध करा दी गई। तत्काल कार्यवाही से राशन कार्डधारी ने प्रसन्नता व्यक्त की और जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

आर.बी.सी. 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की सहायता राशि मंजूर: कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने प्राकृति आपदा से मृत्यु होने पर परिजनों के लिए आर्थिक सहायता राशि मंजूर किया है। ग्राम निलजा के हेमलाल देवांगन की पत्नी नीरा बाई देवांगन की मृत्यु आगजनी की वजह से हुई। इसके पश्चात श्री देवांगन ने अनुदान राशि के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इस आवेदन का निराकरण करते हुए कलेक्टर ने 4 लाख रूपए की स्वीकृति दी है।

आवेदक ने कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह का जताया आभार: जनसमस्या निवारण काॅल सेंटर से किसान की समस्या कुछ देर में ही दूर हो गई। आरंग के ग्राम चपरीद निवासी हिरेंद्र साहू पेशे से कृषक है और उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल रहा था। उन्होंने काॅल सेंटर शुरू होने के तत्काल बाद शिकायत दर्ज कराई और प्रकरण को जिले के कृषि विभाग को भेजा गया।

तत्काल उनकी समस्या का निराकरण करते हुए ई-केवाईसी और आधार सीडिंग व लैंड सीडिंग का स्टेट्स जांच किया गया। इससे पता चला कि किसान को योजना के तहत लाभ दिलाए जाने की पात्रता है। उनके दस्तावेज को सत्यापन किया गया। साथ ही आगामी किश्त की राशि प्रदान किया जाना भी संभव है। आवेदक श्री साहू की समस्या का त्वरित निराकरण होने से प्रसन्नता जाहिर की है और कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापित किया।

नाली की बदबू और मच्छर से क्षेत्र के रहवासी थे परेशान, कॉल सेंटर में की शिकायत, घंटों भर में ही मिला समाधान: भान जी भाई होटल के पास नाली की बदबू और मच्छर से क्षेत्र के रहवासी परेशान थे , उन लोगो ने कलेक्टर समस्या निवारण कॉल सेंटर में शिकायत की।

कुछ घंटे भर में ही समाधान हो गया। उनके शिकायत को कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन से नगर निगम के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। निगम द्वारा तत्काल मौके में जाकर नाली की सफ़ाई की गई। तत्काल कार्यवाही से आवेदक एवं रहवासियाँ ने प्रसन्नता व्यक्त की और जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Posts