BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने किया पौधरोपण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में तिल्दा ब्लॉक के ग्राम टोहड़ा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में आमजनों के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जाति प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका, श्रम कार्ड, लर्निंग लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड बनाया गया और मंच से सभी को वितरित किया गया।

समाधान शिविर के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने पौधरोपण किया। साथ ही शिविर में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को ट्राइसाइकिल, स्प्रेयर, आईस बॉक्स, मछली जाल आदि का वितरण भी किया गया।

शिविर में जिला पंचायत सभापति स्वाति वर्मा, तिल्दा जनपद पंचायत सदस्य तुकाराम जोगी, कुंती वर्मा, ललिनी ध्रुव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Posts