BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर डाॅ.गौरव सिंह ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपनी मां के साथ किया वृक्षारोपण

रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने अपने निवास पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। कलेक्टर ने निवास पर आम और कटहल के पौधे लगाए। पौधा रोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा और हरियाली बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

कलेक्टर ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है और मातृत्व के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का सुंदर तरीका भी है। कलेक्टर ने वृक्षारोपण के महत्व के बारे में जागरूक किया और इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर के साथ उनकी पत्नी सुनीता सिंह, माता, मौसी ने वृक्षारोपण किया।

सौहार्द्र पूर्ण ढंग से मनाया जाए: मोहर्रम पर्व के मद्देनजर कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक ली।

इस बैठक में विभिन्न समाज के प्रमुखों की उपस्थिति रही। अपर कलेक्टर श्री पटेल ने कहा कि मोहर्रम पर्व शांति और सौंहार्द पूर्ण ढ़ंग से मनाया जाए। जुलूस के दौरान कोई अप्रिय सूचना प्राप्त न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर एएसपी लखन पटेल समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी व विभिन्न समाजों के प्रमुख उपस्थित रहे।

Related Posts