BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर और एसएसपी ने प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन कर के मीड डे मील में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता जाँचा

रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, एसएसपी संतोष सिंह एवं ज़िला पंचायत सीईओ विश्वदीप ने शासकीय प्राथमिक शाला बरौदा, शासकीय प्राथमिक शाला दोंदेकला, शासकीय प्राथमिक शाला धनेली मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत बरौदा के प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन कर के मीड डे मील में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता जाँचा। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, एस एस पी संतोष सिंह एवं ज़िला पंचायत सीईओ विश्वदीप के अलावा रायपुर अनुविभागीय अधिकारी नंदकुमार चौबे तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने ज़ीरो पॉइंट विधानसभा सड़क निर्माण की गुणवत्ता देख त्वरित गति से निर्माण पूर्ण करने दिये निर्देश:  कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने चुनावी तैयारियों के संबंध में मतदान केंद्रों का दौरा करने निकले थे। इस दौरान विधानसभा ज़ीरो पॉइंट की सड़क बनाई जा रही थी। जिसको देखकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने श्रमिकों एवं कार्यपालन अभियंता से कार्य की जानकारी ली।

उन्होंने सड़क पर कुछ दूर चलकर उपयोग किए जाने वाले निर्माण सामग्री की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि विधानसभा ज़ीरो पॉइंट बेहद व्यस्त सड़क है जिसमें एक तरफ़ की आवाजाही रोककर निर्माण किया जा रहा है। उक्त निर्माण कार्य को समय-सीमा में और गुणवत्तापूर्वक बनाया जाये ताकि जानता को किसी प्रकार की असुविधा ना हो एवं इसका लाभ मिल सके।

कलेक्टर और एसपी लगातार कर रहे हैं मतदान केंद्रों का निरीक्षण: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी संतोष सिंह आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहें हैं। शासकीय प्राथमिक शाला दोंदेकला, शासकीय प्राथमिक शाला धनेली, शासकीय प्राथमिक शाला बड़ौदा के मतदान केंद्र का अवलोकन किया।

उन्होंने कहा कि 7 मई को बेहद गर्मी और उच्च तापमान रहेगी उसको ध्यान में रखते हुए ऐसी व्यवस्था की जाएं कि मतदाताओं को परेशानी न हो, वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित हो। जिससे उनको किसी प्रकार की परेशानी न हो। धूप से बचाव के लिए शेड और पीने के पानी की व्यवस्था रहे। साथ ही मतदान केंद्रों में महिला और पुरूष के लिए पृथक शौचालय कक्ष हो।

कलेक्टर और एसएसपी सभी कक्षों के भीतर जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में दो दरवाजे हो जिसमें एक दरवाजे से भीतर जाकर मतदान करने के पश्चात दूसरे दरवाजे से बाहर निकल आएं। मतदान केंद्र तक पहुंचने का मार्ग अच्छी अवस्था में हो, ताकि मतदाता आसानी से पहुंच सके। एसएसपी ने कहा कि मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था अच्छी रखें। आवश्यकता पड़ने पर बैरिकेट्स की व्यवस्था करें।

Related Posts