भिलाई। बुधवार को दुर्ग कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने शहर के भीड़भाड़ इलाके, दुर्घटनाजन क्षेत्र, जाम लगने वाले स्थानों, चौक चौराहे का इंजीनियरिंग सुधार के संबंध में आज निरीक्षण किया। कलेक्टर और एसपी ने नेहरू नगर अंडर ब्रिज का निरीक्षण किया साथी नेहरू नगर फ्लाई ओवर के बंद लाइट चालू करने और डिवाइडर बनाने के निर्देश दिए। पावर हाउस अंबेडकर चौक पर बस स्टॉप बनाने के निर्देश दिए ताकि सवारी वहा से चढ़ और उतर सके। इस दौरान भिलाई निगम महापौर और आयुक्त मौजूद रहे।
पावर हाउस अंदर ब्रिज के पास के गड्ढे को भरने और डामरीकरण करने के निर्देश दिए।बीएसपी के अधिकारियो को मुर्गा चौक से खुर्सीपार तक खराब सड़को को मरम्मत करने के निर्देश दिए साथ ही छः माह से बंद पड़े मुर्गा चौक ब्रिज को जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिए।
उतई तिराहा पाटन जाने वाले मार्ग पर पेट्रोल पंप के आगे रोटरी बनाने, उतई से पाटन रोड के कटिंग पर लगे प्लास्टिक के ब्रेकर जो खराब हो चुके है उनकी जगह डामर के ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए।
मरोदा फ्लाई ओवर पर डिवाइडर बनाने, पंथी चौक से नेहरू नगर ब्रिज तक रोड चौड़ीकरण करने था डिवाइडर बनाने के निर्देश दिए, जिसका टेंडर जल्द होने वाला है। वाई शेप ओवर ब्रिज के नीचे अंधेरा रहता है वहा लाइट लगाने के निर्देश दिए।
सीएसईबी के अधिकारियों को महाराजा चौक के बिजली खंबा को हटाकर उसको अंडर ग्राउंड करने के निर्देश दिए। पोटिया चौक को चौड़ीकरण करने, शिवनाथ नदी के ऊपर बनाए ओवर ब्रिज पर डिवाइडर बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर, पीडब्ल्यूडी ईई अशोक श्रीवास, एनएच के अधिकारी अभिजीत सोनी सहित बीएसपी और सीएसईबी के अधिकारी मौजूद थे।










