BREAKING

Uncategorised

कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चेकिंग प्वाइंटो का निरीक्षण कर सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने दिए निर्देश, 40 से अधिक प्वाइंटों पर पुलिस की तगड़े नाकेबंदी

रायपुर। राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए संक्रमण की रोकथाम एवं चेन को तोड़ने हेतु कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर द्वारा दिनांक 22 सितंबर 2020 से दिनांक 28 सितंबर 2020 तक लॉकडाउन घोषित किया गया है! इस दौरान यातायात पुलिस रायपुर द्वारा लॉकडाउन को सफल बनाने हेतु शहर के सभी entry-point एवं प्रमुख चौक चौराहों पर नाकेबंदी लगा कर 24 घंटे उपस्थित रहकर लॉक डाउन का पालन कराया जा रहा है! आज दिनांक 22 सितंबर 2020 को लॉकडाउन के पहले ही दिन रायपुर पुलिस के कठिन परिश्रम एवं मेहनत के फलस्वरूप लॉकडाउन का पहला दिवस सफलतापूर्वक व्यतीत हुआ!

लॉकडाउन को सफल बनाने हेतु कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर शहर के सभी नाकेबंदी प्वाइंटों व जिला दुर्ग से सटे पाटन अमलेश्वर बॉर्डर का भी निरीक्षण कर चेकिंग ड्यूटी में लगे अधिकारी कर्मचारियों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने निर्देश दिया गया।
लॉक डाउन की पहले दिन नियमों का उल्लंघन कर अनावश्यक रोड पर घूमने वाले 112 वाहन चालकों के विरुद्ध कारवाही किया गया साथ ही अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकलने के संबंध में सख्त हिदायत दी गई!

Related Posts