BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर एवं एसपी ने किया ग्राम बागडोरी का भ्रमण: स्कूली बच्चों के साथ किया माध्यन भोजन, अध्ययनरत् बच्चों को किया चरण पादूका वितरण

 

मानपुर। नवीन जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी कलेक्टर एस जयवर्धन एवं पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार द्वारा अपनी अभिवन पहल चरण पादूका अभियान जिसमे बनाचल क्षेत्र के सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर स्कूल में अध्यनरत बालक बालिकाओं को जूता वितरण किया जाता है। इसी अभियान अंतर्गत दिनांक 03 / 03 / 2023 को जिले के थाना औधी क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम बागडोरी में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक तथा जिला प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम मे भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ कार्यक्रम के अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम बागडोरी एवं निकटस्थ ग्राम मरकाटोला, तुकाम, मेढाबुर्जुग घोटिया कन्हार, मोरचुल के अध्यनरत बालक बालिकाओं को चरण पादूका (जूता ) वितरण किया गया।

उक्त कार्यक्रम में उक्त ग्रामों के पटेल, ग्राम सरपंच, बालक बालिकाओं के पालक स्कूली शिक्षक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थानिय लोगों से रूबरू होकर क्षेत्र की समस्याओं को सुना एवं निराकृत करने हेतु अस्वासन दिये इसी दौरान ग्राम बागडोगरी के भ्रमण कर स्थानिय आगनबाडी केन्द्र एवं प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण कर स्कूली बच्चों के साथ स्कूल प्रांगण बागडोगरी में मध्यान भोजन ग्रहण किया। बच्चों एवं ग्रामीण, जिले के अधिकारियों को अपने बीच पाकर एवं पुलिस अधीक्षक के उक्त अनूठी पहल से काफी भावूक हुये एवं क्षेत्र में आने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।

उक्त अभियान से वापसी के दौरान ग्राम घोटिया कन्हार जाने वाले नव निर्माण पुल का भी औचक निरीक्षण किया उक्त कार्यक्रम में जिले के उपरोक्त अधिकारियों के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल आपरेशन अकाश मरकाम, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल आपरेशन ताजेश्वर दिवान, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर मयंक तिवारी, थाना प्रभारी औंधी देवेन्द्र कुमार दरों थाना प्रभारी मदनवाडा सुरेश नेताम एवं एसडीएम मानपुर व औंधी तहसीलदार भी उपस्थित रहे।

Related Posts