भारत को 6 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने छठवीं विश्व कप पर कब्जा कर लिया है। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था शुरुवात ठीक होने बाद भारत की मात्र 240 रन पर ऑल आउट हो गई, भारत के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सहित बॉलीवुड स्टार्स भी मैच देखने पहुंच थे, करोड़ो देशवासियों के उम्मीदों पर आज पानी फिर गया…
अहमदाबाद (ए)। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने पहले खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 240 रनों का लक्ष्य दिया है. भारत के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 66 और विराट कोहली ने 54 रनों की पारियां खेली. इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने सिर्फ 31 गेंदों में 47 रन बनाए. वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. इसके अलावा जोश हेजलवुड और पैट कमिंस को दो-दो सफलता मिलीं।
भारत ने पहले 10 ओवरों में तूफानी शुरुआत की थी तब स्कोर 80 रन था, लेकिन रोहित शर्मा के आउट होने के बाद रनों की रफ्तार रुक गई. 11 से 40 ओवरों के बीच भारतीय बल्लेबाज सिर्फ दो बाउंड्री ही लगा सके. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज सटीक प्लान के साथ फाइनल में उतरे थे. हर भारतीय बल्लेबाज के लिए वे एक अलग प्लानिंग के साथ उतरे थे।
ऑस्ट्रेलिया की भी शुरुआत बेहद खराब रही मात्र 47 रन पर ही इनके तीन विकेट गिर गए थे, लेकिन हेड के शानदार शतक और लबूसेन के अर्धशतकीय पारी ने भारत के मुंह से जीत को छीन लिया। इसके साथ ही करोडो देशवासियों के उम्मीदों पर पानी फिर गया और 12 साल बाद विश्व कप जीतने का सपना अधूरा रह गया।
वही भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित कई बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस मैच देखने अहमदाबाद पहुंचे थे और जीत की उम्मीद लगाई थी, उन्हें भी निराशा ही हाथ लगी। लीग के 9 और सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर लगातार 10 मैच जीतने बाद आज भारत को फाइनल में अपने घर पर ही हार का मुंह देखना पड़ा इससे क्रिकेट प्रेमियों में काफी निराशा देखने को मिला।
अभी तक के भारत के प्रदर्शन को देखते हुए यही उम्मीद लगाई जा रही ही थी इस बार भारत ही विश्व विजेता बनेगा लेकिन फाइनल में ही भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। आज जहा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्य कुमार यादव ने बहुत निराश किया वही गेंदबाजों ने भी उम्मीद के अनुसार गेंदबाजी नही की जिसके कारण भारत को फाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा। भारत की फिल्डिंग भी बहुत बढ़िया नही थी साथ ही एक्स्ट्रा रन भी बहुत दिए। बुमराह ने 2, सिराज ने 1 और शमी ने 1 विकेट लिया।















