BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

कमिश्नर-IG ने लिया श्रमिकों की घर वापसी के लिए की गई तैयारियों का लिया जायज़ा


बलौदा बाजार। कमिश्नर रायपुर जी.आर.चुरेन्द्र और पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा ने आज जिले के तहसील मुख्यालय सिमगा का दौरा किया। उन्होंने दूसरे राज्यों से आ रहे श्रमिकों की सकुशल घर वापसी के तमाम उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने श्रमिक शटल के नाम से श्रमिकों को क्वारंटाइन सेंटर तक पहचानें की बस सेवा की सराहना की है। पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा ने सभी आने वाले श्रमिकों के स्वास्थ्य जाॅच कराने एवं भोजन आदि की पर्याप्त व्यवस्था किये जाने हेतु सम्बंधित विभाग को निर्देश दिया गया है।जिला के बहुत से श्रमिक,तीर्थ यात्री जो वापस आते है। उन सभी के लिये चेक पॉइंट सेंटर से नजदीकी कोरेन्टाईन सेन्टर तक पहुचाने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से किया गया है।जिसे श्रमिक शटल वाहन नाम दिया गया है। जिसमें 3 बस एवं एक पिकअप शामिल है। श्रमिको के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये 24 घण्टे स्वास्थ्य विभाग का टीम तैनात किया गया है।जो प्रत्येक मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे है।साथ ही जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत सिमगा की ओर से भोजन आदि वस्तुओ की व्यवस्था की गई है।श्रमिको के लिये विश्राम स्थल बनाये गये है। जहां बिजली, पानी एवं मूलभूत व्यवस्था सुनिश्चित किया गया है। ताकि किसी भी मजदूर को तकलीफ़ ना हो।जिला कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने जनपद पंचायत सिमगा द्वारा संचालित अन्नपूर्णा भंडार का निरीक्षण किया गया। अन्नपूर्णा भंडार की व्यवस्था पर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त किया। जिला पुलिस अधीक्षक प्रशान्त ठाकुर ने कहा कि आप सभी इस बैरियर में वाहनों के निरीक्षण के साथ श्रमिकों का भी अवश्य मदद के लिए तैयार रहे। साथ ही इन केंद्रों में सुरक्षा के मामले में कोई भी कोताही ना करें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ आशुतोष, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल,एसडीएम धनी राम रात्रे,एसडीओपी के.बी. द्विवेदी,जनपद सीईओ रूपेश पाण्डेय,तहसीलदार हरिशंकर पैकरा नायब तहसीलदार यशंवत राज एवं युवराज साहू सहित पुलिस ,जिला प्रशासन ,स्वास्थ्य, एवं नगरीय निकाय के बहुत से कर्मचारी अधिकारी गण उपस्थित थे।

Related Posts