BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

कबड्डी खिलाड़ी की क्रिकेट स्टंप से पीट-पीटकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

एक कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर दिये जाने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने बताया कि इस मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है…

मुंबई (ए)। मुंबई के धारावी में एक कबड्डी खिलाड़ी की क्रिकेट स्टंप से पीट-पीटकर हत्या कर दिये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. 26 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की हत्या शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को हुई. मुंबई पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ में जुर्म कबूल करने वाले दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया गया. बाद में धारावी पुलिस ने हत्या के इस मामले में तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि हत्या के इस मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है. इधर, 26 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के परिवार के सदस्य और स्थानीय लोगों ने धारावी थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया. प्रदर्शनकारी सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

धारावी इलाके के कामराज नगर में रहने वाले कबड्डी प्लेयर विमलराज नाडर की शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को पुरानी रंजिश की वजह से हत्या कर दी गई। मृतक के परिवार में माता-पिता और भाई हैं. पुलिस द्वारा दी गई जानकारियों के मुताबिक, आधी रात को करीब 3 बजे पुरानी रंजिश की वजह से आरोपी मल्लेश चितकंडी और उसके सहयोगियों ने क्रिकेट स्टंप से सर पर मार-मार कर विमलराज बुरी तरह जख्मी कर दिया. जिसके बाद विमलराज नाडर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने विमलराज को मृत घोषित कर दिया।

 

Related Posts