BREAKING

खास खबरफीचर्डविविध

कप्तान रोहित शर्मा के फैसले ने बदल दिया इतिहास, 60 साल से चल रहा सिलसिला टूटा

भारत बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच के टॉस के दौरान एक खास कीर्तिमान रचा गया. रोहित शर्मा के फैसले ने कैसे पलट दिया इतिहास…

 

कानपुर (ए)। भारत और बांग्लादेश का दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में शुरू हो चुका है. पहले दिन बारिश के कारण खेल देरी से शुरू हुआ, इसलिए केवल 35 ओवर का खेल हो पाया, जिनमें बांग्लादेश ने 3 विकेट खो कर 107 रन बनाए हैं. मगर इस सबसे पहले इस मैदान पर रोहित शर्मा द्वारा लिया गया एक फैसला चर्चा में आ गया है।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को बल्लेबाजी का न्योता दिया था. यह पिछले 60 साल में पहली बार है जब कानपुर के ग्रीन पार्क मैदान में किसी कप्तान ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी चुनी हो. इससे पहले साल 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भारतीय कप्तान मंसूर अली खान पटौदी ने पहले गेंदबाजी चुनी थी. वह मैच ड्रॉ पर छूटा था।

वहीं पिछले 9 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने अपनी सरजमीं पर किसी टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. ऐसा पिछली बार साल 2015 में हुआ था जब भारतीय टीम ने अपने घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया था. संयोग की बात यह रही कि वो मैच भी ड्रॉ पर छूटा था।

बताते चलें कि भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. इसी के साथ रोहित शर्मा पिछले 5 साल में ऐसा करने वाले पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट सीरीज में प्लेइंग इलेवन में बदलाव ना किया हो।

मौजूदा सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है. पहला मैच भारत ने 280 रनों के बड़े अंतर से जीता था. दूसरा मैच जीतना भी भारतीय टीम के लिए अहम है क्योंकि इसका ड्रॉ होना भी आगे चलकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टेबल में भारतीय टीम के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

Related Posts