वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने नके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रदीप राय को हराया. इससे पहले कपिल सिब्बल 1995, 1997 और 2001 में SCBA अध्यक्ष रह चुके हैं…
नईदिल्ली (ए)। वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए. गुरुवार (16 मई) को हुए चुनाव में कपिल सिब्बल को 1066 वोट मिले. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी वरिष्ठ वकील प्रदीप राय रहे, जिन्हें 689 वोट मिले. कपिल सिब्बल 2 दशक बाद इस चुनाव में उतरे थे. इससे पहले वह 1995, 1997 और 2001 में SCBA अध्यक्ष रह चुके हैं।
रिजल्ट घोषित होने से पहले बार एंड बेंच को दिए एक इंटरव्यू में कपिल सिब्बल ने कहा था, “वकील कानून के शासन को बनाए रखने के लिए हैं. वकील का उद्देश्य संविधान की रक्षा करना है… इसलिए यदि आप बार को राजनीतिक झुकाव के आधार पर बांटते हैं, तो वास्तव में आप एक वकील के रूप में अपना कर्तव्य पूरा नहीं कर रहे हैं।”
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले कपिल सिब्बल ने कहा था, “बार में पीने के पानी की सुविधा नहीं थी, मैंने वह व्यवस्था की थी. मैंने यहां टिकट बुक करने के लिए एक रेलवे केंद्र की व्यवस्था की थी. यहां कैंटीन, आरगे गर्ग लाइब्रेरी मेरी तरफ से स्थापित की गई थी. जब भी मुद्दे उठते हैं, हम वही करते हैं, जो हमें करना होता है।”
कपिल सिब्बल के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने जाने पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, कपिल सिब्बल को भारी बहुमत से सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए. यह उदारवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और प्रगतिशील ताकतों के लिए एक बड़ी जीत है. निवर्तमान प्रधान मंत्री के शब्दों में, यह राष्ट्रीय स्तर पर बहुत जल्द होने वाले परिवर्तनों का एक ट्रेलर भी है।”
Senior Advocate Kapil Sibal won the election for the President post of the Supreme Court Bar Association.
Senior Advocate Sibal has secured 1,066 votes and defeated his nearest rival and senior advocate Pradeep Rai.
(File photo) pic.twitter.com/FTwyriqULd
— ANI (@ANI) May 16, 2024
















