BREAKING

Uncategorised

कपड़ा दुकान से 2,11,500/-रूपयें के कपड़े एवं काॅस्मैटिक सामग्री चोरी करने वाले दो शातिर चोर पुलिस गिरफ्त में

रायपुर। विवरण:- इस प्रकार है कि कपड़े की दुकान आर्य समाज मंदिर के पास बैजनाथ पारा रायपुर स्थित दुकान में दिनांक 05.09.2020 रात्रि 08.30 बजे दुकान को बंद कर घर चला गया। उसके दिनांक 06.09.2020 के सुबह 8.17 बजे प्रार्थी के मोबाईल में मैसेज आया कि उसके एक्सीस बैंक का क्रेडिट कार्ड से अलग अलग समय में कुल 11350/‘ रूपयें निकला है। जिस पर प्रार्थी अपने क्रेडिट कार्ड को तुरन्त ब्लाॅक करवाया। प्रार्थी का क्रेडिट कार्ड उसकी दुकान पर रखा हुआ था। इस कारण प्रार्थी दुकान आकर देखा तो दुकान का शर्टर का ताला टुटा हुआ था दुकान के अन्दर जाकर देखा तो दुकान रखे हुये कुछ कपड़े का सामान गायब मिला जिसमें जींस, लोवर, कैफरी, जैकेट, टी-शर्ट, शर्ट तथा लड़कियों की जिन्स, टाॅप, और वन पिस गायब मिला तथा गल्लेे से 5000/- रूपयें नगदी गायब था कुल कीमती दो लाख रूपयें मेरे एक्सीस बैंक का क्रेडिट कार्ड एवं 5 अन्य के्रडिट कार्ड जो दुकान जो दुकान में रखा हुआ था वे भी चोरी हो गया।
प्रार्थी के दुकान के ऊपर ब्यूटी पार्लर स्टाईल आॅन सेलोन की संचालक श्रीमती नाजिया निवासी गंज रायपुर जो कि किराये से ब्यूटी पार्लर का संचालन करती है उसने प्रार्थी को बताया कि किसी अज्ञात चोर द्वारा उसके ब्यूटी पार्लर से 1500/- नगद, कैमरे का डीबीआई, वाईफाई चोरी हुआ है एवं पार्लर से क्रिम, पावर, सैम्पो, हेयर कलर, हेयर डायर मशीन कीमती 10,000/- रूपयें कुल कीमती 11500 रूपयें कुल टोटल 2,11,500/- रूपयें का सामान चोरी करने की रिपोर्ट प्रार्थी द्वारा थाना कोतवाली में दर्ज करवाई गई। जिस पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के मार्गदर्शन मंे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधिक्षक डी.सी. पटेल के नेतृत्व में प्रकरण को संज्ञान में लेते थाना प्रभारी कोतवाली को निर्देशित करते हुये एक टीम का गठन किया। दिनांक 06.09.2020 को बैधनाथपारा एवं मालवीय रोड, जय जवान जय किसान पट्रोल पम्प के कैमरों का चेक किया गया जिसमें आरोपियों का हुलिया नजर आया। आरोपी जय जवान जय किसान पट्रोल पम्प में अपने वाहन पेट्रोल में डलवा रहे थे जो कैमरे देखकर आरोपियों की पहचान की गई। जिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु मुखबीर लगाया गया मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी एम.जी. रोड के पास घुम रहे है पुलिस पार्टी एम.जी. रोड के पहुंचकर मुखबीर से सम्पर्क किया गया मुखबीर ने बताया कि आरोपी अशोका होटल में घुसे है पुलिस पार्टी द्वारा अशोका होटल में दबिश देकर अतिफ खान को हिरासत में लिया गया अतिफ खान को थाना लाकर पूछताछ किया गया जिसने अपना अपराध कबूल कर अपने दूसरे सहः आरोपी अक्षय ठाकुर का नाम बताया और बताया कि उक्त अपराध करने में अक्षय ठाकुर ने उसकी मदद की है अक्षय ठाकुर का पता ठिकाना प्राप्त उसके निवास स्थान से अक्षय ठाकुर को हिरासत लेकर पूछताछ कर उक्त दोनो आरोपियों का ज्यूडिशियल रिमाण्ड लिया गया।
गिरफ्तार आरेापी-

  1. आतिफ खान पिता हमीद खान उम्र-27 वर्ष साकिन बैजनाथपारा सलीम डाॅक्टर के पीछे थाना सिटी कोतवाली रायपुर गिर. दिनांक 07.09.2020
  2. अक्षय ठाकुर पिता दीपक ठाकुर उम्र-23 वर्ष साकिन बालाघाट गुजरी चैक जिला बालाघाट (म.प्र.) हाल पता फाफडीह रमण मंदिर गली रायपुर गिर. दिनांक 07.09.2020 आरोपियों को पकड़ने मंे थाना प्रभारी कोतवाली आर.के. पात्रे एवं उप निरीक्षक सूर्यवंशी, आरक्षक रमाकांत सिंह, मनीष पटेल, कुमार गौरव पटेल, गिरधर प्रजापति का विशेष योगदान रहा।

Related Posts