BREAKING

Uncategorised

कक्षा दसवी और बारहवीं की बची हुई परीक्षाएं रद्द, बचे हुए विषयों के अंक आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के मद्देनजर कक्षा दसवी और बारहवीं की बची हुई परीक्षाएं आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया गया है। इन विषयों के अंक आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर निर्धारित करने का भी निर्णय लिया गया है।
    माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर व्ही.के. गोयल ने इस संबंध में विस्तृत योजना की जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा दसवी और बारहवी की बची हुई परीक्षाओं के आंतरिक मूल्यांकन के अंक संबंधित स्कूलों से विषयवार, रोल नंबरवार मंगाकर अंकसूची में प्रवेश किए जाएंगे। जो छात्र आंतरिक मूल्यांकन में अनुपस्थित होंगे या अनुत्तीर्ण होंगे और स्वाध्यायी छात्रों को न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्रदाए किए जाएंगे।

Related Posts