BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

औचक निरीक्षण पर शंकराचार्य कोविड-19 हॉस्पिटल पहुंचे दुर्ग कमिश्नर हरेश मंडावी, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओ की ली जानकारी

दुर्ग। शंकराचार्य कोविड-19 हॉस्पिटल कमिश्नर हरेश मंडावी द्वारा निरीक्षण के दौरान मरीजों से फोन पर बात कर उनके स्वस्थ्य बारे में पूछा, फोन पर मरीजों ने बताया कि मैं बहुत अच्छा हूँ यहां इलाज अच्छा हो रहा है, कमिश्नर ने हॉस्पिटल में साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। हॉस्पिटल की साफ सफाई एव अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने आज निगम कमिश्नर हरेश मंडावी ने नोडल अधिकारी प्रकाश चंद थावनी, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एव डॉक्टर श्री बसंत के साथ आज औचक निरीक्षण पर शंकराचार्य कोविड-19 हॉस्पिटल पहुंचे। कमिश्नर ने कहा कि हर घंटे सफाई की व्यवस्था की मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि पानी बिजली की व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग हो। शंकराचार्य कोविद 19 हॉस्पिटल की साफ सफाई की स्थिति जानी। नोडल अधिकारी प्रकाश चंद थावनी एवं सहायक नोडल अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने यहां की व्यवस्था के संबंध में उन्होंने विस्तार से जानकारी दी। कमिश्नर के दिशा निर्देश पर नोडल अधिकारी प्रकाश चंद थावनी एव स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने सभी चीजों को ध्यान एवं सुचारु रुप से हॉस्पिटल में अर्थात मरीजों को सुबह नाश्ता दोपहर में खाना शाम को नाश्ता रात के खाना एवं पानी की सप्लाई की बेहतर व्यवस्था की जा रही है।
बुजुर्ग मरीजों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। डिस्चार्ज हो चुके मरीजों को घर तक विदा करने और उन्हें भविष्य के प्रोटोकॉल भी समझाएं।

Related Posts